RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पांचवें चरण के लिए हजारीबाग, चतरा एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के लिए मीडियाकर्मियों ने किया मतदान।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड)16 मई।लोकसभा निर्वाचन 2024 में आवश्यक सेवा में लगे मतदाताओं द्वारा पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया जा रहा है। रांची समाहरणालय ब्लॉक-ए, कमरा संख्या-203 (द्वितीय तल) में बनाये गये पोस्टल वोटिंग सेंटर (PVC) में मीडियाकर्मियों द्वारा पांचवें चरण में हजारीबाग, चतरा एवं कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान किया गया। पांचवें चरण के लिए पोस्टल बैलेट से दिनांक 14-16 मई 2024 तक मतदान का समय था।

छठे चरण के लिए दिनांक 19-21 मई 2024 तक होगी वोटिंग

छठे चरण के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए जिन मीडियाकर्मियों ने जिला जनसम्पर्क कार्यालय, रांची में फॉर्म-12 D जमा किया था, वो रांची समाहरणालय में बनाये गये पोस्टल वोटिंग सेंटर (PVC) में मतदान कर सकते हैं। छठे चरण के लिए दिनांक 19-21 मई 2024 तक पोस्टल वोटिंग सेंटर में सुबह 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक मतदान किया जा सकता है।

Related posts

गढ़वा:अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 दिसंबर 25

rktvnews

पीरियड लीव वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज।

rktvnews

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय गरीब कल्याण सम्मेलन मे शामिल होने भोजपुर जिला पहुँचे!भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत।

rktvnews

बिहार:मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता के लिये चयनित बिहार की बेटी काजल रानी ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

राइजिंग राजस्थान राज्य की असीम संभावनाओं को साकार करने की दिशा में कदम : उद्योग मंत्री कर्नल राठौड़

rktvnews

Leave a Comment