RK TV News
खबरें
Breaking News

बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का है विषय: रघुपति यादव

इलाज हेतु अपनी गाड़ी से दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार को सदर अस्पताल लाने के दौरान रघुपति यादव।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 14 मई। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने सोमवार की रात्रि आरा सदर अस्पताल में सदर प्रखंड के पिरौटा निवासी रतन यादव के पुत्र किरण यादव जिनका सरैया मठ के पास बाइक दुर्घटना में घायल होने के कारण जानकारी होने पर उन्हें इलाज के लिए खुद की गाड़ी से लाने के बाद अपने एक बयान में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए इसके रोकथाम हेतु जिला प्रशासन से इस संबंध में सार्थक पहल करने का आग्रह करते हुए आम नागरिकों से भी अपील करते हुए गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने की बात कही है।

सड़क दुर्घटना में घायल गलचौर के राहुल यादव के इलाज के दौरान रघुपति यादव

रघुपति यादव ने बताया की 12 मई को भी सड़क दुर्घटना में गलचौर के संतोष यादव के पुत्र राहुल कुमार यादव उर्फ भूवर जी की हालत चिंता जनक थी जिसकी खबर पा कर मैं उनके बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा था। चिकित्सकों से उनके स्थिति के संबंध में बात की तो पता चला की दुर्घटना के कारण उनके सर में काफी चोटे आई थी ,कान से खून का रिसाव भी हो रहा था काफी देर बेहोश भी थे जिन्हे चिकित्सकों से परामर्श ले बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर करने के बाद अपनी उपस्तिथि में उन्हे रवाना किया।वही उन्होंने बताया की पिरौटा के बाइक दुर्घटना में घायल किरण यादव का भी चिकित्सकों से मिल बेहतर इलाज का आग्रह किया है।

Related posts

भोजपुर: लोजपा (आर) के शिष्टमंडल ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लिया बाढ़ और कटाव का जायजा।

rktvnews

भोपाल:आगामी त्यौहार हर्षोल्लास से मनाये जाने के लिए करें समुचित तैयारियां: मुख्य सचिव

rktvnews

423 वरिष्ठ नागरिकों ने पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन किये 2 अगस्त को उदयपुर के 110 वरिष्ठ नागरिक हवाई यात्रा से जायेंगे पशुपतिनाथ मंदिर।

rktvnews

भोजपुर:गोपाल प्रसाद से पार्टी को मिलती थी पहचान ,वे इस आतंक के दौर से डरे नही उनके जैसे लोगों की है जरूरत : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

50 वर्षों के बाद अपनी जिम्मेदारियां नई पीढ़ी को सौंपना चाहिए : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भोपाल:मेक इन इंडिया के तहत भोपाल जिले में EMC 2.0 परियोजना की स्थापना की स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment