RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बिहार राज्य स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर ने गीत संगीत के माध्यम से सारण के वोटरों को किया जागरूक।

सारण में रिकॉर्ड वोटिंग हुई तो फिर आऊंगी और धमाकेदार प्रस्तुति दूंगी : मैथिली

RKTVNEWS/सारण (छपरा)13 मई।लोकसभा निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन के सौजन्य से स्टेट स्वीप आइकॉन मैथिली ठाकुर द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षा गृह में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
शुरुआत मतदाता जागरूकता गीत से हुई।
स्टेट आईकॉन मैथिली ठाकुर ने मतदाता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ ‘अपने अधिकारों का सम्मान करें, चलो सब मिलकर मतदान करें, चलो मतदान करें’ जैसे शानदार गीत से किया। उन्होंने सभागार में उपस्थित सैकडों मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया।
जानकारी हो कि आगामी 20 मई को सारण संसदीय क्षेत्र में मतदान होना है और 25 मई को महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए मतदान होना है।
मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
इस दौरान मैथिली ठाकुर ने लोगों से 20 और 25 मई को अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में अपने घर से निकल कर मतदान के दिन अपना वोट देने की अपील की।
इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं मौके पर उपस्थित तमाम लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलायी। जिसमें कहा गया कि तमाम मतदाता जाति धर्म का भेदभाव भूलकर और बगैर किसी प्रलोभन के अपना वोट अवश्य करेंगे।
इससे पूर्व डीडीसी प्रियंका रानी, आईसीडीएस डीपीओ कुमारी अनुपमा, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने मैथिली ठाकुर को जल जीवन हरियाली के तहत पौधा और अंग वस्त्र से सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान मैथिली ठाकुर ने लोगों की फरमाइश पर कई गीत प्रस्तुत कर लोगों की खूब तालियां बटोरी। उन्होंने अपनी गीतों के माध्यम से ‘चलो मतदान करें, अपने अधिकारों का सम्मान करें’ गीत के अलावा देशभक्ति ‘गीत दिल दिया है जां भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए’, ’जहां डाल डाल पर चिड़िया करती हैं बसेरा, यह भारत देश है मेरा’ , राम जी से पूछे जनकपुर की नारी बता दो बबुआ लोगवा देते काहे गारी, आजु मिथिला नगरिया नेहाल सखिया, सहित कई अनेक गीतों की प्रस्तुति कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

20 और 25 मई को मतदान करने की लोगों को दिलाई शपथ।

कार्यक्रम के दौरान मैथिली ठाकुर ने उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी के साथ मिलकर उपस्थित लोगों को आगामी 20 और 25 मई को क्रमशः सारण और महाराजगंज लोकसभा के होने वाले चुनाव में अपने घरों से निकलकर मतदान करने शपथ भी दिलाई।
उन्होंने कहा कि आगामी 20 और 25 मई को चाहे धूप हो या बारिश हो, सभी लोग निश्चित रूप से अपना वोट देने निकलेंगे। यहां प्रातः सात बजे से संध्या छह बजे तक मतदान होगा। आप सभी लोग अपने मन से अपनी पसंद के प्रत्याशी को ईवीएम का बटन दबाकर वोट करेंगे।
इससे पूर्व किलकारी छपरा के बच्चों ने भी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

Related posts

ख‌ट्टा राष्ट्रवाद

rktvnews

नगर पंचायत की बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटाइजेशन प्रक्रिया के द्वारा तहसील दिवस एवं जिलाधिकारी जनता दिवस में पंजीकृत शिकायतों के आंनलाइन डैस्क बोर्ड का किया शुभारंभ।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्वेस्ट यू पी के नवीन कार्यालय परिसर का किया उदघाटन।

rktvnews

हर हर महादेव के गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय।

rktvnews

भोजपुर : चन्द्रशेखर पांडे के फिर से प्रभारी प्रधानाध्यापक बनने पर विद्यालय परिवार मे खुशी।

rktvnews

Leave a Comment