RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:हिट एंड रन के पीड़ित आरटीओ ऑफिस में जिला स्तर टीम के समक्ष कर सकते हैं दावा।

एक्सीडेंट पर ₹50000 व मृत्यु पर ₹200000 से होगी आर्थिक सहायता।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)13 मई।जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में Hit and Run Motor Accidents Compensation से संबंधित जिला स्तरीय समिति के साथ बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
टक्कर मार कर भागना मोटर यान दुर्घटना पीडित प्रतिकर स्कीम में कुछ वाहन दुर्घटना में पता नही चल पाता कि कौन टक्कर मार कर भाग गया और पीडित को कही पर भी न्याय मिल नही मिल पाता लेकिन अब ऐसा नही होगा। इस हिट एंड रन योजन के तहत पीडित अपना दावा जिलास्तर समिति के समक्ष रख सकता है और उसको जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम के द्वारा आर्थिक सहायता सही समय पर मिल जाएगी। यह स्कीम 2022 से पहले की है। इसका संज्ञान माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी लिया है और पीडितो के मुआवजे को सही ठहराया हे। ऐसे दुर्घटना पीडितो की सहायता के लिये जनपद बागपत हर तरह से तैयार है, इसके संबंध में हिट एंड रन कमेटी में जिलाधिकारी कमेठी अध्यश, तहसील के उप जिलाधिकारी कमेठी सदस्य, पुलिस अधीक्षक / नामित क्षेत्राधिकारी सदस्य, मुख्य चिकित्साधिकारी सदस्य, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सदस्य, हिम्मत सिंह-सचिव मेरठ, मनीश बीबीसी इन्चार्च आदि है ।
हिट एंड रन के अंतर्गत पीडितो को दुर्घटना और घायल की अवस्था में 50 हजार और मृत्यु की दशा में 02 लाख सुबह की आर्थिक सहायता दी जाएगी जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी एक राजपूत से योजना के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि बसों पर स्टीकर व जनपद के प्रमुख चौराहो व कार्यालय पर होर्डिग लगाए जाएं। जिलाधिकारी ने सीओ ट्रैफिक को हिट एंड रन के अंतर्गत हुई घटनाओं का रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी एके राजपूत, सीओ ट्रैफिक विजय कुमार चौधरी सहित कमेटी के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे ।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में पुरबी’ के जनक महेंद्र मिसिर पर व्याख्यान देंगे डॉ अमरेश कुमार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

उत्तराखंड:तीन दिवसीय ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2025’’ सम्पन्न।

rktvnews

रायपुर : राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेस (एआई) पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

सरकारी विद्यालयों में अभिवावक शिक्षक संगोष्ठी हेतु अनुश्रवण के लिए नोडल पदाधिकारियों का आवंटन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बिहार के सीतामढ़ी में माँ सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का भूमिपूजन किया।

rktvnews

Leave a Comment