RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा ओबसी मोर्चा ने एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह के समर्थन में की बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 मई।रविवार को अगिआंव विधानसभा नोनऊर पंचायत नाढी गांव में भाजपा ओबसी मोर्चा के जिला महामंत्री हरेन्द सिंह चन्द्रवंशी के नेतृत्व में वोट के लिए बैठक का आयोजन हुआ।विचारोपरांत बैठक मे चन्द्रवंशी समाज के साथ साथ उपस्थित अन्य समस्त लोगों ने आरा लोकसभा एनडीए प्रत्याशी आरके सिंह का समर्थन करने का निर्णय लिया। हरेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि इस गांव के सभी चन्द्रवंशी समाज ने एकजुटता परिचय देते हुए सभी ने एक सूर में कहा की जहां हरेंद्र सिंह चन्द्रवंशी हैं, उनके इस गांव के समस्त चन्द्रवंशी परिवार खड़ा हैं।सभी चंद्रवंशी समाज का कुल वोट पूर्व सांसद और उर्जा मंत्री आर के सिंह के विकास के कार्यों के लिए दिया जाएगा और मोदी जी के सपने को साकार कर भारत को विकसित राष्ट्र, आर्थिक संपन्न राष्ट्र ,और विश्व में तिरंगा लहराने का काम करेंगे। हरेंद्र चंद्रवंशी ने बताया की पंचायत के सभी सदस्यों ने कमल निशान पर बटन दबाने का निर्णय लिया है।
बैठक में मुख्य रूप से रवि रंजन चन्द्रवंशी जिला सोशल मीडिया सह संयोजक भोजपुर आरा ,विजय पासवान ,नेतृत्व कर्ता कौशल सिंह चन्द्रवंशी एवं सभी चन्द्रवंशी परिवार उपस्थिति रहें।

Related posts

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृण करने के उद्देश्य से राज्य के पुलिस थानों एवं इकाइयों के लिए 576 पुलिस वाहनों को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

09 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 अप्रैल 24

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने वर्ष 2019-2024 की अवधि में राष्ट्रीय सुशासन केंद्र और मालदीव के सिविल सेवा आयोग के बीच किए गए समझौता ज्ञापन के तहत मालदीव गणराज्य के 1000 सिविल सेवकों को प्रशिक्षण प्रदान कर विशेष उपलब्धि प्राप्‍त की।

rktvnews

सांसद, गोपालगंज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समितियाॅ (दिशा) की बैठक

rktvnews

Leave a Comment