RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

गोपालगंज: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से छठ घाटों की तैयारियों का किया निरीक्षण।

गोपालगंज/बिहार 15 नवंबर।आज जिला पदाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा गोपालगंज जिले में छठ महापर्व के पूर्व तैयारी को लेकर हजियापुर छठ घाट, सदर ब्लॉक छठ घाट, वी0एम0 इंटर कॉलेज छठ घाट आदि घाटों का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा छठ घाटों पर बेरिकेटिंग, गहरे पानी में रेड फ्लैग, नाव, गोताखोर की व्यवस्था, वाच टावर की स्थापना, पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की जगह-जगह पर प्रतिनियुक्ति किये जाने का निर्देश दिया गया। असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए स्पेशल टीम रहेगी। पुलिस एवं अधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति रहेगी। जिला पदाधिकारी द्वारा हथुआ में पश्चिमी मठिया छठ घाट, मीरगंज में प्रयाग छठ घाट का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही महाम्मदपुर डुमरिया घाट नारायणी छठ घाट को लेकर नारायणी घाट के सीढ़ी के पास बालु का स्लोप, बेरिकेटिंग तथा संवेदनशील घाटी पर एस0डी0आर0एफ0 की व्यवस्था तथा छठ घाटों के पास पार्किंग न किया जाय उसके लिए अलग से स्थान निर्धारित करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि छठ घाटों पर लोगों द्वारा आतिशबाजी नहीं होना सुनिश्चित हो। साथ ही सभी प्रखंड के छठ घाटों का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी द्वारा किया गया। उक्त निरीक्षण में सदर एस0डी0ओ0 सी0डी0पी0ओ0, जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, गोपालगंज आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिला दंडाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी ने 23 अपराधकर्मियों पर नोटिस किया निर्गत।

rktvnews

श्री जीयर स्वामी जी महाराज का मउडिहरा ज्ञान यज्ञ स्थल पर हुआ शुभागमन।

rktvnews

जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की यूपीआई आधारित नगद निकासी सेवा।

rktvnews

प्रभु स्मरण में मनुष्य मात्र की हो सकती है देरी ,वरन उनकी कृपा में नही:आचार्य धर्मेंद्र जी महाराज

rktvnews

भोजपुर:हिंदी दिवस केवल उत्सव नहीं, आत्मचिंतन का अवसर।

rktvnews

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment