RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

मस्ती की पाठशाला:पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

प्रतियोगिता जीत की प्रेरणा देती है:डा दिनेश प्रसाद सिन्हा

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 मई। शनिवार को यूथ फॉर सेवा द्वारा मस्ती का पाठशाला (समर कैंप ) का आयोजन बालिका उच्च विद्यालय महादेवा रोड आरा में किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए युथ पर सेवा के संयोजक आनंद कुमार ने बताया कि बच्चों को ग्रीष्मावकाश के दौरान अलग-अलग विषयों और समसामयिक गतिविधियों पर चर्चा एवं विविध प्रकार के प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। सभी आयोजन निशुल्क होंगे। जिसमें आज जल संरक्षण पर पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता कराई गई जिसमें लगभग 100 बच्चियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन यूथ फॉर सेवा के सलाहकार समिति सदस्य डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा , प्राचार्य जगदीश सिंह, विद्यालय के निदेशक राम जी तिवारी, कुमुद सिंह ,वैभव कुमार ,अधिवक्ता कृष्ण मोहन ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है ,बच्चों में प्रतियोगिता की भावना बढ़ती है, निर्धारित समय पर काम पूरा करने का प्रशिक्षण होता है।यूथ फॉर सेवा सालों भर शिक्षा स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में विविध कार्यक्रम आयोजित करती है जो समाज में एक सार्थक संदेश देता है ।पेंटिंग प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी राज नंदनी प्रथम ,पायल कुमारी द्वितीय और सुरभि कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की।विजेता प्रतिभागियों को स्कूल बैग व प्रमाण पत्र और प्रोत्साहन राशि दे हौसला बढ़ा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन स्टेरिंग टीम मेंबर कृष्ण मोहन ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक सुरेश कुमार ने किया।कार्यक्रम का नेतृत्व यूथ फॉर सेवा के सदस्य प्रियांशु भास्कर पाठक और विकास तिवारी ने किया।
कार्यक्रम को सफल करने में सनातन कुमार ,प्रवीण कुमार सिंह ,विक्की केसरी, नर्वदेश्वर उपाध्याय, चंद्रभूषण उपाध्याय, सूर्यकांत कुमार, वीणा श्रीवास्तव, पुष्पा पांडे, गायत्री, अकोरी ,उषा कुमारी पूर्णिमा कुमारी सहित सैकड़ो बच्चे उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:बाँकीबेरा जलाशय में महाझिंगा बीजों का किया गया संचयन।

rktvnews

भोजपुर के सरैया में लगी पोल्ट्री फार्म में आग जनता और निकायों के लिए चिंतन का विषय-डॉ जितेंद्र शुक्ला।

rktvnews

छत्तीसगढ़:’लोकजतन’ सम्मान : कॉर्पोरेट विरोधी पत्रकारिता के आइकॉन थे मुकेश चंद्राकर।

rktvnews

बॉम्बे हावड़ा मेल दुर्घटनाग्रस्त, रेल एवं जिला प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 नवंबर 25

rktvnews

गिरिडीह: उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक देवरी प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती क्षेत्र भेलवाघाटी में गिरिडीह पुलिस द्वारा आयोजित सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment