RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:कार्यकर्ता को टिकट मिलने से उत्साहित हैं कार्यकर्ता,प्रचार अभियान को गतिमान बनाने के लिए चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ।

RKTV NEWS/चरपोखरी( भोजपुर)23 अक्टूबर। आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अगिआंव सुरक्षित क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के रूप में भाजपा कार्यकर्ता महेश पासवान को मौका मिलने से आम कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है । इस अवसर पर आम लोगों द्वारा भाजपा नेतृत्व को बधाई दी जा रही है । हालांकि प्रत्याशी की आर्थिक कमजोरी को लेकर कुछ चिंताएं भी व्यक्त की जा रही है । चुनाव प्रचार अभियान को गतिमान बनाने के लिए प्रखण्ड मुख्यालय के एक मकान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्व विधायक व जद यू नेता प्रभुनाथ प्रसाद एवं वयोवृद्ध भाजपा नेता बलिराम बाबा द्वारा फीता काट कर चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ किया गया । मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विक्की की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया । बैठक में जद यू, लोजपा, हम तथा रालोसपा के प्रखण्ड अध्यक्षों क्रमशः अशोक कुमार पाण्डेय उर्फ चिंटू बाबा, अरविंद पासवान, धर्मेन्द्र यादव तथा मनोज कुमार के साथ विभिन्न पंचायतों के कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे । बैठक में बैजनाथ सिंह, बिनय कुमार सिंह, रामसागर राय, कामेश्वर पासवान, द्वारिका सिंह, जनकधारी तिवारी एवं रामजी पासवान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

ओसियां ब्लाइंड मर्डर का 4 घंटों में खुलासा :6 माह की मासूम समेत 4 की हत्या में भतीजा गिरफ्तार।

rktvnews

काशी के कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध की सोच अद्भुत महान थी, रहते थे धरा पर लेकिन उनकी लेखनी आसमान थी: रतनलाल श्रीवास्तव

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने देश में फिटनेस संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

rktvnews

रायपुर : राष्ट्रीय म्यू थाई चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

rktvnews

उज्जैन: फादर्स डे पर डॉ मोहन यादव ने अपने पिता से मिल लिया आशीर्वाद।

rktvnews

Leave a Comment