RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर:मध्य विद्यालय गंगौली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)12 मई।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर बक्सर लोक सभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत की वृद्धि हेतु 11 मई को अंशुल अग्रवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर एवं मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक बक्सर के द्वारा सिमरी प्रखंड अंतर्गत गंगौली गांव के मध्य विद्यालय गंगौली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन किया गया।

मध्य विद्यालय गंगौली मतदान केंद्र बक्सर जिले के सीमावर्ती सुदूर क्षेत्र में अवस्थित है।

जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सिमरी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गंगौली में 07 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 714 घरों के कुल 4830 मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। लोकसभा आम निर्वाचन 2019 में वोटर टर्न आउट 53.63 प्रतिशत था एवं विधानसभा आम निर्वाचन 2020 में वोटर टर्न आउट 60.75 प्रतिशत था। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़ चढ़कर मतदान करने का अपील किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी को मतदान के दिन मतदान केंद्र पर मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं यथा (पेयजल, शौचालय, वेटिंग रूम,मेडिकल सुविधा,व्हीलचेयर, रैंप इत्यादि) के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही बताया गया कि वैसे मतदाता जो 85 वर्ष से अधिक के हैं, अथवा दिव्यांग है और मतदान केंद्र पर जाने में असक्षम है तो ऐसे मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा प्रदान की जाएगी। वैसे मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। इस अवसर पर सभी ग्रामीणों से निर्भीक एवं भय मुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपील किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों से मताधिकार का प्रयोग करने हेतु शपथ भी दिलाया गया। साथ ही जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा कैंडल मार्च कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

Related posts

एनटीपीसी ने लगातार छठे वर्ष ‘एटीडी बेस्ट अवार्ड्स-2023’ जीता

rktvnews

गिरीडीह:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत त्रुटिरहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची निर्माण हेतु सभी अंचलों में चल रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तुलसी गौड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

कर्नाटक के हम्पी में आयोजित संस्कृति मंत्रालय की जी-20 संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक का उद्घाटन सत्र आज

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचारी सोच के साथ देश का नेतृत्व कर रहा है : केन्द्रीय मंत्री नड्डा

rktvnews

नालंदा:फणीश्वर नाथ रेणु की जयंती पर ‘तीसरी कसम’ फिल्म का प्रदर्शन।

rktvnews

Leave a Comment