RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन दक्षिण चीन सागर में पूर्वी बेड़े की तैनाती के हिस्से के रूप में सिंगापुर पहुंचे।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 07 मई।पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल राजेश धनखड़ के नेतृत्व में भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति और किल्टन 06 मई 2024 को सिंगापुर पहुंचे, जहां सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के कर्मियों और सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इन तीनों जहाजों का सिंगापुर पहुंचना दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती का हिस्सा है। भारत के इन जहाजों की इस यात्रा से कई कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से दोनों समुद्री देशों के बीच दीर्घकालिक मित्रता और सहयोग को और मजबूती मिलेगी।
बंदरगाह में इन जहाजों के प्रवास के दौरान, विभिन्न गतिविधियों को शुरू करने की योजना बनाई गई है, जिसमें भारतीय उच्चायोग के साथ बातचीत, सिंगापुर की नौसेना के साथ पेशेवर बातचीत के साथ-साथ अकादमिक और सामुदायिक आउटरीच सहित अन्य गतिविधियां शामिल हैं, जो दोनों नौसेनाओं के साझा मूल्यों को दर्शाती हैं।
भारतीय नौसेना और सिंगापुर की नौसेना के बीच तीन दशकों के सहयोग, समन्वय और नियमित यात्राओं, सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान और पारस्परिक प्रशिक्षण व्यवस्थाओं के साथ मजबूत संबंध रहे हैं। वर्तमान तैनाती दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत संबंधों को दर्शाती है।

Related posts

चतरा:प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (PMKKKY) की 10वीं वर्षगांठ पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत में ‘बर्तन बैंक’ पहल की शुरुआत, गांव ग्वालिखेड़ा से की जो विभिन्न सामाजिक उद्देश्यों से जुड़ी है इस पहल से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा।

rktvnews

आरईसी लिमिटेड और नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड लिमिटेड अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं और बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के वित्त पोषण समाधान पर मिलकर काम करेंगे।

rktvnews

राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी वर्ष समारोह में अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में वेद प्रचार सप्ताह संपन्न!इस प्रकार के आयोजन बच्चों को सुसंस्कृत बनाने के लिए बेहद जरूरी :प्राचार्या नीशू जायसवाल।

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment