RK TV News
खबरें
Breaking Newsअभिव्यक्ति

लोकतंत्र में वोट जरूरी : मीरा सिंह “मीरा”

राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखिका सह शिक्षिका मीरा सिंह “मीरा”

RKTV NEWS/डुमरांव(बक्सर)06 मई। लोकतंत्र के महापर्व पर लोकसभा चुनावों में आम जनता से मतदान करने की अपील करते हुए बक्सर जिले के डुमरांव की राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखिका सह शिक्षिका मीरा सिंह”मीरा” ने अपनी अभिव्यक्ति प्रकट करते हुए कहा की।
चुनावी बिगुल बजने के साथ लोकतंत्र का महापर्व शुरू हो चुका है। चुनावी मौसम का असर पूरे समाज पर है।गली -मोहल्ले, चौक- चौराहे, गांव, शहर –सब जगह चुनावी माहौल है। चुनाव की चर्चा है। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मैं चाहती हूं कि सरकार उसकी बने जो जन अपेक्षाओं पर खड़ा उतरे। सभी राजनीतिक पार्टियां सुनहरे वादों का पिटारा लिए घूम रही हैं। वादों की हकीकत से जनता भी अंजान नहीं है। मेरा वोट उसको जाएगा जो मुझे उपयुक्त प्रत्याशी लगेगा। पांच वर्ष में एक बार हमें अपनी पसंद की सरकार चुनने का नैसर्गिक अधिकार मिलता है। इसका सही इस्तेमाल हरेक नागरिक(जिसे मताधिकार हासिल है)का दायित्व है।मेरी ख्वाहिश है –सरकार उसकी बने जो देश के प्रति समर्पित हो, निष्ठावान हो और जाति, धर्म, और भाषा से ऊपर उठकर सबके हित में काम करें। हमारे देश में जनसंख्या वृद्धि के साथ बेरोजगारी और मंहगाई चरम पर है। अतः सरकार उसकी बने जो इस पर लगाम लगाने में समर्थ हो। मुझे गर्व है कि मैं विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की नागरिक हूं।इस लोकतंत्र के गौरव को बनाएं रखना मेरे सहित प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। कुछ चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके है जिनमें कम वोटिंग प्रतिशत चिंता का विषय है। मजबूत लोकतंत्र की मजबूती के लिए मैं स्वयं तो वोट दूंगी ही,साथ में सभी मतदाताओं को वोट देने की अपील करूंगी क्योंकि…
“लोकतंत्र में वोट जरूरी
देना होगा वोट जरूरी।
प्रत्याशी में क्या अच्छाई
और देखना खोट जरूरी।।”

Related posts

गिरीडीह :उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को दी विजयदशमी और दशहरा की बधाई एवं शुभकामनाएं, कहा विजयादशमी का त्योहार अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की जीत का है प्रतीक है।

rktvnews

भोजपुर:हिन्दू सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

सूर्य उपासना एवं लोकआस्था का महापर्व छठ।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 के तैयारी समिति की बैठक।

rktvnews

चतरा:मादक पदार्थों के खिलाफ जन-जागरूकता के अंतिम दिन दौड़ा चतरा, थीम आधारित मैराथन दौड़ का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment