RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

आरा के बीरमपुर में ग्रामीण आईपीएल आयोजित।7 फुट ऊंचा शील्ड रहा आकर्षण का केंद्र।

खेलेगा बिहार तो खिलेगा बिहार! खिलाड़ियों में प्रतिभाएं विद्यमान होती है जरूरत है उन्हे समर्थन और सहयोग दे निखारने की:अजय सिंह

RKTV NEWS/अनिल सिंह,24 अप्रैल।कल 23 अप्रैल को बड़हरा के बिरमपुर गांव में बीरमपुर ग्राम खेल कमिटी के द्वारा आईपीएल की तरह टीमों का नामकरण कर उसी अंदाज में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया। 8 टीमों के इस टूर्नामेंट में फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग और मुंबई किंग के बीच खेला गया जिसमे विजेता ट्रॉफी पर चेन्नई सुपर किंग ने कब्जा जमा अपने विजय का परचम लहराया।इस ग्रामीण आईपीएल टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रसिद्ध समाज सेवी सह उद्योगपति भारत प्लस एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड के CMD अजय सिंह के द्वारा किया गया।अपने अतिथीय संबोधन में श्री सिंह ने कहा की भोजपुर में बढ़ रहे खेल के प्रति युवाओं का रुझान कबीले तारीफ है उन्होंने देश में हो रहे आईपीएल की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा की आज इस माध्यम से कितने खिलाड़ी उभर कर आ रहे है और अपना भविष्य भी बना रहे है साथ ही उन्होंने खेल और खिलाड़ियों को अपना समर्थन और सहयोग हर संभव देने की बात भी कही।मुख्य अतिथि अजय सिंह द्वारा ग्रामीण आईपीएल की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग को 11 हजार नगद पुरस्कार राशि के साथ 7 फुट ऊंचा शील्ड दिया गया और टूर्नामेंट में रनरअप रही मुंबई किंग को 5100 रूपये का पुरस्कार राशि भी प्रदान किया।इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के अलावा जिला परिषद बड़हरा सदस्या श्रीमती पूजा सिंह,जिला परिषद कोइलवर रविंद्र कुमार, बीरमपुर पंचायत समिति श्रीमती अंजू देवी,समाजसेवी शिव शम्भू पाठक, बीरमपुर उपमुखिया मनीष चौधरी,खेसरियां पंचायत मुखिया सुनील पाल,कायम नगर मुखिया रणजीत शाह,दीपक सिंह, आरडीएस ट्रैक्टर के निदेशक प्रिंस सिंह,समाज सेवी मुन्नू सिंह,बिहार पुलिस के सहायक महामंत्री अमरजीत सिंह सहित गणमान्य सहित सैंकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

Related posts

12 घंटे में यू डायस डाटा अपलोड करें प्रधानाध्यापक : बीईओ 

rktvnews

भोजपुरी संस्कृति और समाज का आधारस्तम्भ है सद्भाव, सहकार और समर्पण : प्रो तिवारी

rktvnews

दरभंगा में खुलेगा फुटबॉल स्मॉल सेन्टर,नेहरू स्टेडियम को स्थल के रूप में किया गया चिन्हित।

rktvnews

मंत्री रेखा आर्या ने लेलू स्थित स्पोर्ट कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

rktvnews

भोजपुर: देशहित में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाकपा माले कटिबद्ध : अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:03 दिसंबर 23

rktvnews

Leave a Comment