RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने मतदान हेतु की मतदाताओं से अपील।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)06 मई।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि लोकतंत्र के महापर्व में अपना मत देकर जरूर शामिल हों। लोकतंत्र में हर मतदाता का मत बहुत महत्वपूर्ण है। आपका मत लोकतंत्र की नींव को मजबूत करता है। मतदान करना लोकतंत्र में अपनी आस्था की अभिव्यक्ति है। इसलिये मतदान जरूर करें।
श्री राजन ने कहा कि अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार संविधान ने आपको दिया है। अत: इस संवैधानिक अधिकार का सम्मान कर मतदान अवश्य करें। मतदाता पहले मतदान करें, फिर अपने दूसरे कर्त्तव्यों का पालन करें।
श्री राजन ने कहा कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में छाया, पानी और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि मतदान करने जाते समय मतदाता सूचना पर्ची के अतिरिक्त एक फोटो परिचय पत्र भी जरूर ले जायें। उन्होंने कहा है कि जिन मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है, जिससे मतदाताओं को अधिक समय तक इंतजार न करना पड़े। गौरतलब है कि तीसरे चरण में 9 लोकसभा संसदीय क्षेत्र – मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल में 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने मतदान एवं मतगणना कर्मियों के प्रथम चरण के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश — दवा, उपकरण व ममता वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

rktvnews

पटना:बिखरना या संवरना मनुष्य के हाथ में है: राघव ऋषि

rktvnews

राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट की संशोधित वेबसाइट का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा को ले आवश्यक बैठक आयोजित।

rktvnews

आयोग ने आंध्र प्रदेश में चुनाव के बाद हुई हिंसा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया।

rktvnews

Leave a Comment