RK TV News
खबरें
धार्मिकराष्ट्रीय

शिव के जलाभिषेक को उमड़ा जनसैलाब

महाशिवरात्रि पर बुढ़वा महादेव में जलाभिषेक के लिए उमड़ता रहा जनसैलाब।

आरा/भोजपुर (दिनेश प्रसाद सिन्हा) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा जागेश्वर नाथ उर्फ बुढ़वा महादेव मंदिर महादेवा के प्रांगण में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ प्रातः काल से ही उमड़ती रही।जलाभिषेक के लिए सुबह चार बजे से ही महिलाओं की दो कतार और पुरुषों का एक कतार दूर तक दिखाई दे रहा था। इतनी लंबी कतार पहले कभी नहीं देखी गई। भगवान के प्रति बढ़ती आस्था, हर हर महादेव, ओम नमः शिवाय के जयघोष के साथ-साथ मंदिर से बजती घंटों की आवाज आस्थावान लोगों का हौसला आफजाई करता रहा।समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपाध्यक्ष शंकर जी तथा कोषाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद के साथ-साथ शंकर जी, रामू ,मुन्ना जी पंडित विवेक गिरी सहित अनेक स्वयंसेवक भीड़ को संतुलित करने में लगे रहे। पुलिस प्रशासन ,महिला पुलिस भी पूरी मुस्तैदी से भक्तों को दर्शन कराने में सहयोगी के रूप में सक्रिय रहे। मंदिर के पुजारी विवेक गिरी ने बताया कि मंदिर का अपनी प्राचीन विरासत महाभारत काल से जुड़ी है। पांचों पांडवों ने यहां बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया था। हमारे पूर्वज पांच पुस्तो से बुढ़वा महादेव के पुजारी रहे हैं। इस मंदिर की खूबियों में सैकड़ों वर्ष पूर्व का प्राचीन कुआं, स्थापना काल का तो कोई सूचना नहीं है। प्राचीन मंदिरों में इसका स्थान है और इन्हीं के नाम पर पुराना नक्शा में महादेवा अंकित है। आज ही के दिन भगवान भोलेनाथ और मां जगत जननी की शादी की ऐतिहासिक कथा मिलती है। बाबा भोलेनाथ औघड़ दानी है भक्तों से तुरंत प्रभावित होते हैं इन्हें एक लोटा जल और बेलपत्र से भी प्रसन्न किया जा सकता है और उसके लिए आज का दिन सबसे बढ़िया माना जाता है आज के दिन पूजा अर्चना से भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों को सुख समृद्धि यश और मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। हजारों पुरुष और महिलाओं ने बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए घंटो लाइन में इंतजार करते देखे गए। संध्या समय हिंदू जागरण मंच द्वारा श्वेता सा शिव मंदिर से सज धज के बारात निकाली गईं और नगर भ्रमण करते हुए बुढ़वा महादेव और यहां से फिर सिद्धनाथ मंदिर को प्रस्थान की।

Related posts

प्रधानमंत्री ने वंचित वर्गों को ऋण सहायता के लिए राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को मंत्रिपरिषद सहित त्याग पत्र सौंपा।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:भागवत वेद रूपी कल्प वृक्ष का फल है : कथा व्यास पवन देव

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दौरान छात्रों से बातचीत की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी नेटवर्क में 2 करोड़ श्रोताओं को जोड़ते हुए 91 नए 100 वाट ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया

rktvnews

एजुकेट गर्ल्स की संस्थापिका सफीना हुसैन को बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार।

rktvnews

Leave a Comment