RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : चौथी सोमवारी पर गुलजार हुए शिवालय,उमङा हुजूम।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 अगस्त।सावन महीने की चौथी सोमवारी के अवसर पर भोजपुर जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न शहरों एवं गांवों मे शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमङ पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार हुए शिवालय। हर हर महादेव और भोले बाबा के जयकार की गूंज से शिवालय गुंजायमान हो उठे। अहले सुबह से ही मंदिरों में भक्तों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा जो शाम तक चला। इस अवसर पर स्त्री, पुरुष, युवक, युवती समेत श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ-साथ पूजा अर्चना की। लोगों ने शिवलिंग पर फूल, माला, धतूरा, धतूरा का फूल, भांग, अबरख, अबीर, गुलाल, हल्दी,  चंदन, फल, मिठाई, बेलपत्र, शम्मी पत्र, पान आदि चढ़ा कर पूजा अर्चना की। सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं खासकर महिलाओं और युवतियों ने व्रत रखा। कई लोगों ने अपने घरों में और मंदिरों में रुद्राभिषेक करवाया। इस अवसर पर शिव मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। तरह-तरह के आकर्षक लाइट और सीरीज बल्ब से सजे मंदिरों की सुंदरता में चार चांद लग गये।

Related posts

प्रधानमंत्री ने रक्षा बंधन के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

तुलसी के राम व्याख्यानमाला में सबरी का राम इंतजार और सुख के सब साथी दुःख में न कोय गीतों से भट्ट बहनों ने किया वातावरण को भक्तिमय।

rktvnews

मध्यप्रदेश:दूसरे चरण के लिये 7 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

यूपी स्थानीय निकाय चुनाव – सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव होने तक वर्तमान महापौरो को पद पर बने रहने की अनुमति देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया।

rktvnews

झारखंड:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त के साथ की बैठक

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के गलचौर मे महिला सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment