RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हुलास पांडे हुए निर्दोष, सत्य की हुई जीत:भोजपुर,लोजपा(आर)

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अप्रैल।बरमेश्वर मुखिया हत्या कांड में सीबीआई द्वारा दायर चार्ज शीट को न्यायालय द्वारा खारिज करने पर लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि पार्टी को न्यायालय पर पूरा विश्वास था कि पार्टी के संसदीय बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री हुलास पांडे जी को राजनीतिक साजिश के तहत फसाया गया था,वे बिल्कुल निर्दोष थे। आज लोजपा रामविलास परिवार सहित उनके चाहने वालो को बेहद खुशी हुई तथा सच मूच वह पंक्तियां सत्यार्थ हुई कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही। आदरणीय हुलास पांडे जी की छबि को कुछ संकीर्ण विचार धारा के लोग धूमिल करना चाहते थे जो असफल हो गए। भोजपुर लोजपा कार्यकर्ताओं ने माननीय आरा न्यायालय के निर्णय पर आभार प्रकट किया है।आभार प्रकट करने वालो में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के साथ शशिकांत त्रिपाठी,कमलेश सिंह तोमर,सोनू सिंह,लालती देवी,सुरेंद्र आजाद ,मनोज पासवान, दीपू गुप्ता,पिंटू तिवारी ,संतोष पासवान,संजय पासवान,राजेश कुशवाहा, आमोद कुमार अमर, मित्रंजन पासवान,अशोक कुमार,शतीश प्रसाद ,विनोद कुमार,सोनू सिंह,कलयुग सिंह,महाराजा पासवान,संजू पासवान,प्रकाश कुमार ,सोनू पासवान,रितेश पासवान,विशाल चौधरी,अजीत पासवान,राजू सोनी,बनारसी जायसवाल आदि लोग थे।

Related posts

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सुनी नागरिकों की समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:आइसा बिहार की राज्य स्तरीय कार्यशाला आरा में शुरू।

rktvnews

श्रीकृष्ण व्यवहार पुरुषोत्तम हैं: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

देवघर:आदि कर्मयोगी अभियान के दूसरे दिन मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभागियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में सुधार हेतु दिया प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राहुल तिवारी ने पूर्व विधायक स्व जय नारायण मिश्र की जयंती पर किया श्रद्धांजलि अर्पित।

rktvnews

अमेरिका प्रवासी मज़दूरों का कैसे इस्तेमाल करता है?

rktvnews

Leave a Comment