RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बागपत:मुख्य प्रेक्षकों ने निर्वाचन कार्यों के नोडल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)23अप्रैल।लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित मुख्य प्रेक्षकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट लोकसभा में निर्वाचन कार्यों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। भारत निर्वाचन आयोग से बागपत लोकसभा क्षेत्र हेतु नियुक्त मुख्य सामान्य प्रेक्षक विजय वी नायक, मुख्य पुलिस प्रेक्षक मनमोहन सिंह और मुख्य व्यय प्रेक्षक राजेश टुटेजा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में कहा कि प्रलोभन व भयरहित मतदान सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है जिसके लिए आयोग द्वारा दिशा निर्देशों का संकल्प के साथ अनुपालन जरूरी है।
मुख्य प्रेक्षकों ने बागपत लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की संख्या, बूथों पर मूलभूत सुविधाओं, ईवीएम और वीवीपेट मशीनों के रेंडमाइजेशन, मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण, स्ट्रॉन्ग रूप व मतगणना केंद्र की व्यवस्था, स्वीप गतिविधियों, कानून व्यवस्था, सीमाओं पर निगरानी दलों की तैनाती, ईवीएम मशीनों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था, मतदान उपरांत स्ट्रॉन्ग रूम में रखने सहित अन्य निर्वाचन कार्यों की पारदर्शिता और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था आदि की विस्तृत जानकारी ली।
समीक्षा बैठक में मुख्य प्रेक्षकों ने जिले में सुगम और समावेशी निर्वाचन के लिए समस्त आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य प्रेक्षकों ने कहा कि ईवीएम ट्रांसपोर्टेशन सहित सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं से प्रत्याशियों को जरूर अवगत कराया जाए और आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप ही निर्वाचन कार्य का निष्पादन किया जाए। बैठक में मुख्य प्रेक्षक ने निर्वाचन आयोग की कोई मतदाता न छूटे के ध्येय को पूरा करने के उद्देश्य से संचालित स्वीप कार्यक्रमों की जानकारी ली और एफएसटी, वीवीटी, एसएसटी, सी विजिल, एमसीएमसी कमेटी, कंट्रोल रूम, व्यय अनुवीक्षण के कार्यों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Related posts

भोजपुर:धरती के भगवान को अपनी सार्थकता साबित करने की है जरूरत :समाजसेवी सरफराज अहमद

rktvnews

उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम बागपत के सरूरपुर कला समिति पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड विधानसभा की याचिका समिति का गिरिडीह दौरा।

rktvnews

भोजपुर:पवन सत्यार्थी के जन्मदिवस पर प्रेरणा फाउंडेशन के नेतृत्व में 35 युवाओं ने किया रक्तदान।

rktvnews

दरभंगा:दिवंगत कार्यालय परिचारी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

राज्य स्तरीय सेमिनार राज. पल्मोकोन 2023 शुरू, दो दिनों तक विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे गहन मंथन।

rktvnews

Leave a Comment