RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम बागपत के सरूरपुर कला समिति पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का हुआ शुभारंभ।

बागपत/उत्तर प्रदेश 02 जनवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा आज बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति सरूरपुर कला विकासखंड बागपत में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जनपद की सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता इंदु सिंह ने बताया की सहकारी समितियों में उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम जनपद बागपत के सरूरपुर कला समिति पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हुआ है। जिसके माध्यम से 1759 उच्च गुणवत्तापरक जेनेरिक दवाइयां एवं 280 सर्जिकल उपकरण जन सामान्य को अत्यंत सस्ती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे किसानों को लाभ प्राप्त होंगे।
इस अवसर पर अपर जिला सहकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह राणा,समिति सभापति सुरेंद्र सिंह समिति सचिव सुदर्शन गुप्ता, एफपीओ सत्येंद्र सिंह, पूर्व उपसभापति राधे कृष्ण शर्मा जी, पूर्व सभापति धर्मपाल सिंह, पूर्व सभापति धनपाल सिंह एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

कर्मयोगी भारत के निदेशक मंडल की 12वीं बैठक का आयोजन मुंबई में किया गया।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने फिजी में; फिजी के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर लाल पटवा की पुण्यतिथि तथा अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें किया नमन।

rktvnews

रायपुर : श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा : छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानेें।

rktvnews

श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्तिक चतुर्दशी:पवन पुत्र हनुमान के जन्म की कहानी।

rktvnews

पटना:गीत-साहित्य के प्राण थे महाकवि जानकी वल्लभ शास्त्री, चिंतक साहित्यकार थे पं शिवदत्त मिश्र : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

Leave a Comment