RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

रामविलास के चिराग में उठी लौ -पुत्र होने के नाते रामविलास की संपत्ति पर मेरा अधिकार।

पटना/बिहार(अनिल सिंह) चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस के बीच चल रहा विवाद अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बार इसकी वजह ना सिर्फ पार्टी का अलग अलग होना बल्कि रामविलास के संपत्ति पर खुद अधिकार बताना है। जहां चाचा पशुपति पारस यह कह रहे हैं कि रामविलास की संपत्ति पर उनका अधिकार है तो वही रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान का यह कहना है कि बेटा होने के नाते संपत्ति पर उनका अधिकार है।राजधानी दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग पासवान से यह सवाल किया गया कि उनके चाचा पशुपति पारस आए दिन गाते फिर रहे हैं कि रामविलास पासवान का राजनीतिक उत्तराधिकारी मैं हूं। वहीं, चिराग पासवान का कहना है कि रामविलास की पार्टी और उनकी संपत्ति पर उनका अधिकार है।अब एक बार फिर इसी सवाल का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि मेरे पापा पर संपत्ति का अधिकार सिर्फ मेरा और मेरी मम्मी का हो सकता है। यदि सही से जमीन जायदाद की जांच करवा दी जाए तो फिर चाचा पशुपति पारस बहुत बड़े चक्कर में पड़ जाएंगे। इसलिए उनको इन सब मामलों में चुप ही रहना चाहिए।

Related posts

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 2 अगस्त को होगी जारी।

rktvnews

भोजपुर:डूबने से वृद्ध की मौत।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षक‑नेता, स्व चंद्रशेखर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

रामगढ़: शहीदों की स्मृति में समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मियों ने रखा 2 मिनट का मौन।

rktvnews

चतरा:पोषण अभियान के तहत् पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन समारोह।

rktvnews

Leave a Comment