RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़: शहीदों की स्मृति में समाहरणालय सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मियों ने रखा 2 मिनट का मौन।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत:उपायुक्त, चंदन कुमार

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)31 जनवरी।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 77वीं पुण्यतिथि एवं शहीद दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अजय ने रामगढ़ शहर अंतर्गत थाना चौक स्थित मुक्तिधाम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने सभी जिले वासियों से महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर देश की आजादी में महात्मा गांधी के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करने एवं उनके आदर्शों को अपने जीवन में शामिल करने के अपील की वही उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गांधी घाट रामगढ़ में डीएमएफटी मद से तोरण द्वार, जनरेटर रूम एवं गांधी घाट रामगढ़ तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि एवं शहीद दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार, अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि सहित अन्य वरीय अधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में समाहरणालय सभाकक्ष में 2 मिनट का मौन रखा।

Related posts

भोजपुर:पूर्व एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा को सेवानिवृत्ति पर पिरामल इंडिया ने किया सम्मानित।

rktvnews

वाराणसी:मानव बन जाए जग सारा, यह पावन संकल्प हमारा :डा. रवीन्द्र शुक्ल

rktvnews

भाजपा है भारत जलाओ पार्टी!भाकपा(माले) का मतलब है अमन और इंसाफ – कुणाल

rktvnews

भोजपुर : पागल कुत्ते ने दर्जनो को काट किया जख्मी😲

rktvnews

जून माह के डेल्टा रैंकिंग में गढ़वा 47वें स्थान से बढ़ कर 16वें स्थान पर।

rktvnews

नारनौल:विश्व प्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर ने जादूगरी के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment