RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नीतीश जी को कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थ में कर रहे हैं गुमराह : तेजस्वी

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 18 अप्रैल। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी आदरणीय एवं सम्मानित हैं। मैं उनका सम्मान करता हूँ और उनके प्रति सहानुभूति रखता हूँ। उक्त बातें नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में कहा। उन्होंने कहा कि मैं तो बेटे की तरह उनके साथ था। पर उनके दल के लोगों को यह गंवारा लगा। उनके दल के दो-तीन लोग व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए उनका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन तक उनके दल एवं शासन-प्रशासन की सही बातें नहीं पहुँचाई जा रही हैं। उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्हें अभी इसका एहसास नहीं हो रहा है लेकिन बाद में होगा। तब उनका दल और उनके लोग भी पछताएंगे। लेकिन तब तक चीज हाथ से निकल चुकी होगी। उन गिनती भर लोगों ने उनके साथ क्या-क्या किया है और उनको कैसे भ्रमित किया है ? जब मैं किताब लिखूॅगा तो उसमें इन सब चीजों का जिक्र करूॅगा कि किन-किन लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का इस्तेमाल किया। अभी आलोचना का समय और परिस्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करता हूँ।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:12 दिसंबर 23

rktvnews

भोजपुर:संभावना स्कूल में बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर दी होली की बधाइयां।

rktvnews

लखीसराय: महिलाएं महिला संवाद में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं अधिकारों की रक्षा का ले रही संकल्प गाँव –समाज के विकास की कर रही परिकल्पना।

rktvnews

भोजपुर डीएम और एसपी ने लसाढी में भारत छोड़ो आंदोलन 1942 के अमर शहीदों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

पटना:बिहार के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अनिल कुमार द्वारा कॉपर टिकट की प्रतिकृति का विमोचन” ।

rktvnews

बेतिया:13 जनवरी को जिला नियोजनालय के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment