RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त ने की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा।

प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की है पूरी तैयारी : अनुपम राजन

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)17 अप्रैल।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन द्वारा बताया गया की लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की पूरी तैयारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर पेयजल, जरूरी दवाइयाँ और टेन्ट की व्यवस्था की जा रही है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के भी प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यह बात भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही। श्री राजन ने बताया कि प्रदेश में कुल 871 नाके बनाये गये हैं, जहां पर सतत् निगरानी की जा रही है। इनमें से 309 अन्तर्राज्यीय और 562 राज्य के अन्दर नाके बनाये गये हैं। लगातार जब्ती की कार्यवाही की जा रही है।
भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त अजय भादू ने टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक से अलग-अलग चर्चा कर निर्वाचन तैयारियों की जानकारी ली। प्रेक्षकों ने बताया कि जिलों की टीम द्वारा बेहतर ढंग से निर्वाचन की तैयारियां की जा रही हैं।
इस दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे भी उपस्थित थे।

Related posts

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किया इंदिरा रसोई एवं इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन आत्मरक्षा प्रशिक्षण में भाग लेकर खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन।

rktvnews

1 जनवरी 2024 को क्वालीफाइंग तिथि मानकर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी!मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग।

rktvnews

भोजपुर: मुखिया मधु कुमारी के नेतृत्व में ग्राम सभा आयोजित, आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन।

rktvnews

मोतीहारी:राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में पूर्वी चम्पारण ओवरऑल विजेता एवं पटना उपविजेता।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

भारत ने पिछले नौ वर्षों के दौरान कोयला उत्पादन में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

rktvnews

Leave a Comment