RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अंधेरे में लालटेन ही प्रकाश देता है कमल नहीं : तेजस्वी यादव

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 16 अप्रैल। मोदी जी, मोबाइल तो कीचड़ सने कमल के फूल से भी चार्ज नहीं होता। मोदी जी, अंधेरा जब भी रहता है प्रकाश तो लालटेन ही देता है, ना कि कमल का फूल। उक्त बातों को नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि इतिहास गवाह रहा है कि देश में, समाज में जब भी महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, सांप्रदायिकता और नफरत का घोर अंधेरा होता है तब-तब लालटेन की रौशनी में ही वो अंधेरा छंटा है ना कि कमल के फूल से।
आगे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि मोदी जी, इसी लालटेन ने युगों-युगों से बिहार में व्याप्त सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक गैर बराबरी, अन्याय और अत्याचार के अंधेरे को दूर भगाया है। इसी लालटेन की रौशनी में सदियों से गरीब, उत्पीङित, उपेक्षित और वंचित लोगों ने अपनी जुबान खोलना और बोलना सीखा। वे अपना हक-अधिकार मांगने लगे। बराबरी पर बैठने लगे। नौकरियों में आने लगे। विधायक और सांसद बनने लगे। यह सब बाबा साहेब के द्वारा दिए गए संविधान और लालटेन के उजियारे से ही संभव हो पाया।
इसी क्रम में उन्होंने लिखा है कि खैर! आप समझ ही नहीं पायेंगे क्योंकि वंचितों के दर्द ओ गम को जानने के लिए जो संवेदनशील नजरिया चाहिए वो आपके अंदर नहीं है। हमें ढेर सारा अपशब्द बोलिए लेकिन बिहार को उसका हक दीजिए। युवाओं को नौकरी देने में मेरी और बिहार की मदद कीजिए। फिर आप जितना चाहें मुझे और मेरी पार्टी को गालियाॅ दीजिए। बस मेरे बिहार को उसका अधिकार दीजिए।
उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी जी धर्म, देशभक्ति और राष्ट्र के नाम पर केवल भावनाओं का दोहन करते हैं। राष्ट्र और देश की सेवा करने वाले अर्धसैनिक बलों जैसे CRPF, CISF, ITBP, SSB, Assam Rifles के ड्यूटी के दौरान शहादत देने वाले जवानों को “शहीद” का दर्जा क्यों नहीं देते ?
उन्होंने पुलवामा के वीर शहीदों के परिजनों की क्या कोई सुध ली है ? एङी उठा कर खाली “भारत माता की जय” के नारे लगाने से सैनिकों और जवानों का भला नहीं होगा।

Related posts

बक्सर:महासंघ (गोप गुट) के राज्य सम्मेलन में निरंजन कुमार सिन्हा -अध्यक्ष, प्रेमचंद कुमार सिन्हा- महासचिव तथा लवकुश सिंह -राज्य सचिव निर्वाचित हुए।

rktvnews

देहरादून : उत्तर काशी पहुंचे मुख्यमंत्री आपदा प्रभावितों से मुलाकात कर जाना हाल।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा।

rktvnews

वैशाली:चुनाव तिथि की घोषणा के बाद जिलाधिकारी की संयुक्त प्रेस वार्ता।

rktvnews

भोजपुर :महिला कालेज में सर्वसम्मति शिक्षक संघ का हुआ पुनर्गठन ,प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने दी बधाई

rktvnews

तीन माह से शिक्षक और कर्मचारी का वेतन और पेंशन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण:कार्यकारी अध्यक्ष डा कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment