RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:राजभवन में हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया गया,राज्यपाल ने कहा, हिमाचल भारत का भाल है।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान) 15 अप्रेल। हिमाचल राज्य का स्थापना दिवस राजभवन में सोमवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस अवसर पर हिमाचल राज्य के स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल भारत की वैदिक संस्कृति का संवाहक प्रदेश है। उन्होंने हिमाचल से जुड़े हिमालय पर्वत और वहां तप करने वाले ऋषि-मुनियों की परम्परा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पावन और पवित्र भूमि है। उन्होंने हिमाचल के बर्फीले पहाड़, नदियों, झरनों और हरीतिमा से आच्छादित प्राकृतिक वातावरण की चर्चा करते हुए कहा कि तीर्थाटन से पर्यटन की भारतीय संस्कृति मूलतः हिमाचल से ही आगे बढ़ी है।
राज्यपाल ने हिमाचल को भारत का भाल बताते हुए कहा कि राज्यों के स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ की भारतीय संस्कृति को हम एक स्थान पर साकार रूप में अनुभव कर सकें। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और एकात्मकता को सशक्त करने के लिए भी कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान की उद्देशिका ‘हम भारत के लोग‘ से प्रारंभ होती है। यह सामाजिक एकता के हमारे सामूहिक भाव की सूचक है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों की एकता और समन्वय से ही भारत सशक्त होगा। इसी भाव से राज्यों के स्थापना दिवस मनाने की राजभवन में पहल की गयी है।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों ने ‘जीणा कांगड़े दा‘ समूह लोक गीत और एकल लोक गीत की हारमोनियम प्रस्तुति से उपस्थित जनों को पहाड़ों के सौंदर्य की अनुभूति कराते भाव से विभोर किया। हिमाचल के स्थानीय लोगों ने राज्यपाल का अभिनंदन करते हुए उनका आभार भी जताया। राज्यपाल ने इससे पहले संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों का वाचन करवाया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंद राम जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Related posts

कलम से नियुक्ति तक: बापू सभागार बना बिहार की राजनीति का केंद्र।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस : जिला पदाधिकारी की सख्त कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने 25000 के ईनामी अपराधी को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय मे हुआ जन समस्याओं का निपटारा।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने ऑनलाइन माध्यम से वन अधिकार अधिनियम को लेकर अधिकारियों के साथ किया बैठक।

rktvnews

वन विभाग सारण ने दिघवारा रेंज में तीन अवैध आरा मिलों पर कार्रवाई करते हुए किया सील।

rktvnews

Leave a Comment