RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बढ़ती गर्मी में सावधानी व बचाव जरूरी :–उपायुक्त,लातेहार

RKTVNEWS/लातेहार (झारखण्ड)15 अप्रैल।आपदा प्रबंधन विभाग ने झारखंड के अलग-अलग जिलों में हीट वेव को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी किया है। लातेहार जिले के साथ-साथ झारखंड के अन्य जिलों में हीट वेव की संभावना व्यक्त की गई है। जिले में लगातार बढ़ने तापमान को देखते हुए उपायुक्त श्रीमती गरिमा सिंह के द्वारा जिलेवासियों से गर्मी व लू से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की गई है।
वर्तमान में बढ़ती गर्मी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का उपयोग गर्मी के मौसम में करते रहें, ताकि शरीर में पानी के कमी से होने वाली बिमारियों से बचाया जा सके। गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती है। इससे बचाव को लेकर विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। खास कर के छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण अत्यधिक गर्मी हो रहा है, ऐसे में बिना जरूरी काम के घरों से न निकलें। गर्म हवाएं व लू से शारीरिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में आम नागरिक अपने दैनिक कार्यक्रमों की सूची बनाने से पूर्व रेडियो, टीवी या अखबार के माध्यम से अपने स्थानीय मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि घर से बाहर निकलते समय गर्म हवाओं व लू के प्रकोप से बचा जा सके।

गर्मी के प्रकोप से बचे रहने के लिए सावधानी बरतने की आवश्यकता है

•क्या करें

आरामदायक कपड़े पहनें और गर्मी में बाहर निकलें तो बेहतर है कि आप हल्के रंग के ढीले-ढाले और कॉटन के कपड़े पहनें। धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, धूप का चश्मा इस्तेमाल करें। सफर में अपने साथ पानी रखें। गीले कपड़े को अपने चेहरे सिर व गर्दन पर रखें। अगर तबीयत ठीक न लगे और चक्कर आएं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। लिक्विड डाइट का ज्यादा सेवन करें और जितना ज्यादा हो सके उतना लिक्विड डायट का प्रयोग करें। जैसे की लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम का पना , गन्ने का रस, शिकंजी, नारियल पानी इत्यादि, मौसमी फलों का जैसे खरबूज, तरबूज, आम, ककड़ी का सेवन जरूर करें। ध्यान दें कि शरीर में पानी की कमी न हो। जानवरों को छांव में रखें और उन्हें खूब पानी पीने को दें। अपने घर को ठंडा रखें, पर्दा, शटर आदि का इस्तेमाल करें रात में खिड़कियां खुली रखें।

•क्या न करें

धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़े। खाना बनाते समय कमरे की खिड़की एवं दरवाजे बंद न रखें। शराब, चाय, कॉफी पीने से बचे, जो शरीर को डी-हाईड्रेट करते हैं। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें। बासी भोजन न करें। लंबे समय तक बाहर धूप में रहने से बचें। साथ ही गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए धूप से सीधे संपर्क में आने से परहेज करें।

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर : एक पूर्व-सुनिश्चित नाकामी का रोजनामचा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं के संचालन और प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम।

rktvnews

सारण:महिला पर्यवेक्षिका के पद पर अनुबंध आधारित सीधी भर्ती हेतु 180 अभ्यर्थियों में से 64 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर कराया अपना काउंसिलिंग।

rktvnews

भोजपुर:सत्यमेव मानसिक विकास केंद्र नववर्ष में नए संकल्प के साथ अग्रसर: डा स्मिता कुमारी

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने गया में पहाड़पुर स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के मुख्य प्रशासनिक भवन का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment