RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बलिया:बच्चे जिस दिशा में अपना कैरियर बनाना चाहते हो उसी दिशा में उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए :डॉ० सुनील कुमार विश्वकर्मा

RKTV NEWS/बलिया (उत्तरप्रदेश) 12 अप्रैल। गुरुवार को चित्रगुप्त एजुकेशनल टेम्पन प‌ट्टी डिब्बी नाला के पुरा। जिला बलिया के विद्यालय का २४ वाँ बार्षिकोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता रामजी लाल श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम के द्वय संचालक डॉ० आदित्य कुमार अंशु कवि साहित्यकार तथा कुमारी पलक यादव इस विद्यालय की छात्रा थी। दोनों के कुशल संचालन की लोगों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम की शुरुआत शिवजी सिंह, बी छट्ठू लाल ,जयप्रकाश यादव ,अभिषेक कुशवाहा द्वारा माँ के पट का अनावरण पूजन-अर्चन के साथ किया गया। बालिकाओं द्वारा माँ की आराधना के गीत विद्यावारिणी जान की देवी इतनी दया बरसा देना के साथ हुई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० सुनील कुमार विश्वकर्मा ललित कला विभागाध्यक्ष काशी विद्यापीठ वाराणसी थे। जिन्होंने वर्तमान में अयोध्या में जो रामलला विराजमान है उनका चित्र बनाया है। विशिष्ट अतिथि सत्येन्द्र शर्मा. नागेन्द्र शर्मा जी थे। विशिष्ट अतिथि सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि महंगे-महंगे फीस देकर इस प्रकार के बच्चों की पौध नहीं तैयार की जा सकती। उन्होंने कहा की मैं प्रबंधक और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूँ। मुख्य अतिथि डॉ० सुनील कुमार विश्वकर्मा ने कहा- मैं जब छोटा था तो पेंसिल से चित्र बनाता और बिगाड़ता था। मेरे पिता जी मुझे प्रोत्साहित करते थे।
मेरा मानना है कि बच्चे जिस दिशा में अपना कैरियर बनाना चाहे उसी दिशा में उन्हें उत्साहित करना चाहिए। आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के पप्रबंधक शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा मुझे आप लोगों से बहुत बल मिलता है अभिभावक मीटिंग में आपका सुझाब मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अन्त में मुख्य अतिथि को भृगु सम्मान स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम बुक भेंट कर प्रबन्धक और डॉ० आदित्य कुमार अंशु ने सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप सत्येन्द्र शर्मा, नागेन्द्र विश्वकर्मा, शिवजी सिंह, राजन लाल श्रीवास्तव ,कृष्ण कुमार राय को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में पत्रकार सुनील सरदासपुरी ,हरिओम श्रीवास्तव ,लल्लन बागी ,विन्ध्याचल सिंह आदि को सम्मानित किया गया। शेषनाथ विद्यार्थी ने सभी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। डॉ० आदित्य कुमार अंशु ने कार्यक्रम में आये हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भाग लेने वालों छात्रों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अध्यक्षीय उद्‌बोधन के बाद कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी।

Related posts

29 जुलाई को स्व.रामजी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर दी जायेगी श्रद्धांजली: शशी सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ के संध्या अर्घ्य पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

आप ही हैं अपने मददगार !

rktvnews

बक्सर:संस्कार, संस्कृति व भावनाओं पर केंद्रित एक दिवसीय सेमिनार सह शाहाबाद शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भगवान महाकालेश्वर तृतीय सवारी में शिवतांडव स्वरूप में भक्तों को देंगे दर्शन।

rktvnews

एमडीजे विद्यालय के छात्रों ने आरा आइडल में लहराया जीत का परचम।

rktvnews

Leave a Comment