RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:एक दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में पिंक टीम ने मारी बाजी।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर 25 अगस्त।आरा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी के पिंक टीम ने ब्लू टीम को एक शून्य से हराकर विजेता ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, स्माइल हाउस के तरफ से यह मैच आयोजित किया गया था जिसमें गोल्डन बेबी फुटबॉल अकादमी के दो टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था।मध्यांतर तक दोनों ही टीम बराबर के स्कोर पर रहा मध्यांतर के बाद मैच के 38 मिनट में चिराग के तरफ से एक शानदार गोल किया गया और अंत तक वह गोल कायम रहा, इस मैच में बेस्ट प्लेयर का अवार्ड देव को दिया गया,पिंक टीम के कप्तान सोमर इस जीत का श्रेय सभी खिलाड़ियों को देते हुए कहा सभी खिलाड़ियों का तालमेल और मेहनत ने हम सबको विजेता बनाया।
मैच शुरू होने से पहले स्माइल हाउस के फाउंडर नेहा मेम, बबिता मेन और करण सर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में मुख्य अतिथि के हाथों विजेता ट्रॉफी और अकादमी के सचिव राजीव रंजन के द्वारा उपविजेता का प्रदान किया गया मौके पर उपस्थित अकादमी के सलाहकार मजहर खान, कोषाध्यक्ष आशीष केसरी, उमेश कुमार, शशि भूषण सिंह, शमशाद खान, बबलू सिंह राजकुमार रेफरी, नीरज कुमार सिंह,कुमार विजय, कुमार मंगलम, सोनी कुमारी,अंशु कुमारी,पंकज धावक, शुभम,विशाल, मनीष, फैज सहित सैकड़ों के संख्या में दर्शक मौजूद रहे!

Related posts

महापौर प्रतिनिधि प्रेम पंकज ने किया वातुनुकुलित पी एम लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी सेंटर का उदघाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जुलाई 24

rktvnews

महिला कॉलेज में कविता पाठ, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त का गढ़वा के छात्रावासों का निरीक्षण, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

मतदाता वोटर चेतना अभियान कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:लोकससभा एवं अगिआँव विधानसभा उप निर्वाचन हेतू मतदान केंद्र एवं अन्य विषयों पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों क़े प्रतिनिधियों क़े साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment