RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ईडी से की मांग!बिना विलंब किए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर करें विधि सम्मत कार्रवाई : बाबूलाल मरांडी

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा , वरिष्ठ पत्रकार) 11 नवंबर।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए ईडी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बिना विलंब किए विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की। श्री मरांडी ने आज चाईबासा में मीडिया से बात करते हुए ये बातें कही।
मरांडी ने कहा कि जब राज्य का मुख्यमंत्री ही कानून का पालन नहीं करेगा तो फिर आम जनता से कानून पालन करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार के आरोप में ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ केलिए एक दो नहीं पांच सम्मन भेजा है लेकिन मुख्यमंत्री जी लगातार उसकी अवहेलना कर रहे। ईडी कार्यालय में उपस्थित होकर जवाब देने से भाग रहे।
उन्होंने कहा कि ऐसे में जनता का विश्वास कानून से उठ जायेगा। इसलिए अब आगे और सम्मन भेजने का औचित्य नहीं रह जाता।
कहा कि अब मुख्यमंत्री पर विधि सम्मत कार्रवाई होनी चाहिए।
मरांडी ने ईडी से मांग किया कि उन्हें जो भी संवैधानिक अधिकार प्राप्त है उसके तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार का आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज,आरा में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी हेतु हुआ प्रेसवार्ता।

rktvnews

भोजपुर:एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी बना चैंपियन।

rktvnews

आगामी 10 सितंबर को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक ।

rktvnews

लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आवास न्याय सम्मेलन में 669.69 करोड़ के 414 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन।

rktvnews

राष्ट्रपति नालसर विधि विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई।

rktvnews

Leave a Comment