RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

पटना : गंगा देवी महिला कॉलेज मे स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 10 अप्रैल। गंगा देवी महिला काॅलेज में स्टूडेंट काउंसिल की छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय मे स्टूडेंट काउंसिल की छात्राओं ने पद और कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। गंगा देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रिमझिम शील ने छात्राओं को पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। विज्ञान एवं कला संकाय पार्ट-2 की 13 छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रति अपने कर्तव्य यथा अनुशासन, पर्यावरण के प्रति सजगता, छात्राओं के हित के प्रति जागरुकता, महाविद्यालय की संपत्ति की सुरक्षा आदि के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली। पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेने वालों में शालिनी कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, अंजलि वर्मा, अंशु मिश्रा, चैतन्या शाण्डिल्य, डॉली कुमारी, कशिश कुमारी, पल्लवी कुमारी, साध्वी सिन्हा, वर्षा राय, इशू कुमारी, मुस्कान कुमारी और खुशी सिंह शामिल हैं। इस अवसर पर स्टूडेंट कॉउंसिल कमिटी की सभी सदस्य डा आशा कुमारी, डॉ विधु बाला, डॉ रंजना एवं डॉ दीक्षा सिंह ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने उपस्थित रहकर सदस्यों का मनोबल बढ़ाया तथा शुभकामना दी।

Related posts

पूर्वी चंपारण:50 हजार से अधिक की नगदी लेकर चलने पर बताना होगा विवरण: जिलाधिकारी

rktvnews

मिल्कवीड फाइबर सततता के लिए चर्चा का विषय है और कपड़ा मंत्रालय सततता और पता लगाने की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है: गिरिराज सिंह

rktvnews

भोजपुर:वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में छूट के लिए 23 मार्च को होगा महाधरना : धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

संभावना विद्यालय में स्व० शान्ति देवी की 30वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:विभिन्न परियोजनाओं के भू-अर्जन एवं बोडो हवाई अड्डा विस्तार को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

गरीबी: स्थिति या मानसिक सोच?

rktvnews

Leave a Comment