RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा महाविद्यालय स्तर पर कैम्पस एम्बेसडरों के साथ मतदाता जागरूकता के संबंध में की गई परिचर्चा।

RKTVNEWS/बक्सर ( बिहार) 09 अप्रैल।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने एवं मतदान प्रतिशत में वृद्धि लाने हेतु, आज 09 अप्रैल को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा महाविद्यालय स्तर पर कैम्पस एम्बेसडरों के साथ मतदाता जागरूकता के संबंध में समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में परिचर्चा की गई।
सभी महाविद्यालयों में वर्तमान समय में स्नातक पार्ट 3 की परीक्षा संचालित है। इस कारण जिलाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं से अपील किया गया कि 01 जून 2024 को होने वाले मतदान के लिए अपने अपने स्तर से जागरूकता प्रचार प्रसार करें एवं इस प्रकार से कार्य योजना बनाएं ताकि परीक्षा की तैयारियों भी बाधित न हो। छात्र-छात्राओें को स्वीप से संबंधित LOGO का प्रस्ताव उपलब्ध कराने हेतु कहा गया, ताकि बक्सर जिलें के लिए सबसे उत्तम LOGO का चयन किया जा सकें।
सभी महाविद्यालयों के कैम्पस एम्बेसडर से अपील किया गया कि वे स्वीप के तहत कॉलेज एवं अन्य क्षेत्रों के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु एक वर्क प्लान तैयार कर लें, जिसमें रंगोली, रैली एवं प्रभात फेरी शामिल हो। जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा सके।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 18 वर्ष के युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग से मेरा पहला वोट देश के लिए थीम बनाया गया है। साथ ही शैक्षणिक संस्थान से सम्बद्ध नये छात्र-छात्राओं को कैम्पस एम्बेसडर नियुक्त करने को कहा गया।
कैम्पस एम्बेसडर कॉलेज के आस-पास बसावट वाले टोलें में जाकर 01 जनू 2024 को मतदान करने हेतु कॉलेज एवं अन्य क्षेत्रों के मतदाताओं को प्रेरित करेंगे। साथ ही मतदाताओं को मतदान के समय मिलने वाली सारी मूलभूत सुविधाओं से भी अवगत करायेंगे।
प्रचंड गर्मी को देखते हुए मतदान करने आये हुए मतदाताओं को हर बूथ एवं स्कूल परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था, शेड/टेंट की व्यवस्था की जायेगी।
परिचर्चा में नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग बक्सर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर बक्सर, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति बक्सर, संबंधित महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं संबंधित विद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर के रघुनाथपुर में आपसी सौहार्द के बीच मनाया गया ईद का त्योहार।खुशियों में शरीक हुए सरपंच झुन्नू मिश्रा

rktvnews

बागपत:खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों यथा होटल रेस्टोरेंट ढाबों पर चलाया गया अभियान!22 जनवरी को जनपद की समस्त मीट प्रतिष्ठान रहेंगे बंद।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए पांच भू-आधारित मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली खरीद के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 1,476 करोड़ रुपये का अनुबंध किया।

rktvnews

श्री मैना सुंदर मेमोरियल कप बिहार राज्य बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता का उदघाटन।

rktvnews

आरईसीपीडीसीएल ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ एसईजेड में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं से बिजली के पारेषण के लिए अधिकार पचोरा पावर ट्रांसमिशन एसपीवी को सौंप दिया।

rktvnews

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने डाकघरों के माध्यम से कम लागत में पुस्तकों और अध्ययन सामग्री के वितरण को सरल बनाने के लिए ‘ज्ञान पोस्ट’ के लिए राजपत्र अधिसूचना के प्रकाशन की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment