RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उज्जैन:होमगार्ड/एसडीईआरएफ के जवान करेंगे दीपोत्सव के दौरान घाटों की सुरक्षा।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश) 07 अप्रैल।सोमवार 8 अप्रैल को भूतडी अमावस्या स्नान पर्व, शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों पर एवं मंगलवार 9 अप्रैल को दीपोत्सव पर्व रामघाट पर भव्य स्तर पर मनाया जाना है, जिसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु रामघाट सहित क्षिप्रा नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान करेंगे। पर्व के दौरान जलजनित दुर्घटनाओं से श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के 140 की संख्या में अधिकारी/कर्मचारी एवं कुशल तैराक जवान मय आपदा उपकरणों के शिफ्टवार तैनात किये गये हैं।
जिला सेनानी संतोष कुमार जाट द्वारा पर्व से पूर्व ही अधिकारी/कर्मचारी एवं जवानों की बैठक लेकर पर्व को सुरक्षित बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिये गये कि घाटों पर किस प्रकार से ड्यूटी सम्पादित की जाये एवं श्रद्धालुओं को नम्रतापूर्वक गहरे पानी में न जाने की समझाईश दें। जिला सेनानी ने बताया कि घाटों पर लाईफबाँय द्वारा बेरिकेटिंग की गई है, जिससे कोई श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सके एवं बाहर से आये श्रद्धालु सुरक्षित क्षेत्र में ही स्नान कर सकें। रामघाट पर चार मोटर बोट मय आपदा प्रबंधन सामग्री के लगाई गई है। मोटर बोट के माध्यम से सतत पेट्रोलिंग कर पर्व को सुरक्षित बनाये जाने की पूर्ण तैयारियां की गई है। अन्य घाटों पर भी जवानों को लाईफबॉय एवं लाईफ जैकेट व अन्य आपदा सामग्रियों के साथ तैनात किया गया है।

Related posts

प्रधानमंत्री 21 अप्रैल को भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

बिना किसी बाधा न गड़बड़ी के पूरी कराई जाएगी परीक्षा : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भारत राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा अभ्यास 2023 का समापन: भारत की साइबर सुरक्षा तैयारियां एक नई ऊंचाई पर पहुंची

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की , अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवान द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के आरोप की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस।

rktvnews

Leave a Comment