RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की , अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)10 दिसंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 के दिसंबर एवं 2025 के जनवरी-फरवरी माह में मैंने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा था। यात्रा के दौरान जो लोगों का फीडबैक मिला और जमीनी स्तर पर मुझे जो कमी दिखी उसे पूरा करने के लिए 430 नई योजनाओं की स्वीकृति दी गई, जिस पर 50 हजार करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सभी 38 जिलों से संबंधित इन योजनाओं की लगातार समीक्षा करते रहें और कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के लिए इसका सतत् अनुश्रवण करते रहें। सभी विभाग लंबित योजनाओं पर तेजी से काम करते हुए शीघ्र पूरा करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमलोग लगातार प्रयत्नशील हैं। राज्य के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है। लोगों के उत्थान के लिए जो योजनायें बनायी गयी हैं उस पर पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें। हम सभी चाहते हैं कि बिहार देश के 05 अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल हो।

Related posts

भोजपुर:सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बखोरापुर मंदिर परिसर में आचार्य किशोर कुणाल के मूर्ति का किया अनावरण।

rktvnews

16 से 18 मई तक दरभंगा में होने वाले भाकपा-माले के बिहार राज्य सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चयन हेतु नामांकन शुरू!

rktvnews

उपायुक्त अबू इमरान ने देर शाम वज्रपात, आपदा एवं अतिक्रमण से संबंधित विषयों पर किया बैठक।

rktvnews

चित्रगुप्त परिवार में होली मिलन आयोजित।

rktvnews

देवघर:जिरो टॉलरेंस की निति पर नशामुक्त देवघर बनाने की दिशा में करें कार्यः उपायुक्त

rktvnews

जगदीशपुर के दुलौर में स्वयं सेवी संस्था *जन विकास क्रांति* द्वारा सतत रोजगार के तहत 30दिवसीय प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण पत्र वितरित।

rktvnews

Leave a Comment