RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

इंदौर:संभागायुक्त ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/इंदौर (मध्यप्रदेश)06 अप्रैल।लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों के तहत संभागायुक्त दीपक सिंह द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज झाबुआ में स्थित स्ट्रांग रूम, मतदान सामग्री वितरण स्थल और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना द्वारा सम्पूर्ण स्ट्रांग रूम का लेआउट प्लान के माध्यम से बताया गया। इसी के तहत मतदान सामग्री वितरण स्थल का रूट, मतगणना स्थल पर ईवीएम और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के जाने के लिए पृथक मार्ग, मतगणना स्थल पर पोस्टल बैलेट की मतगणना संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया।
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि संपूर्ण स्थल पर फायर सेफ्टी के उपकरण, पेयजल संबंधी व्यवस्था का ध्यान रखा जाए। ईवीएम और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के जाने के मार्ग के बीच बेरिकेडिंग की जाए। सीसीटीवी कैमरा की उपलब्धता व संचालन सुनिश्चित की जाये। प्रत्येक स्थल के पृथक्करण के लिए रंगीन साइन बोर्ड लगाया जाये। प्रशासन और पुलिस द्वारा ईवीएम सुरक्षा हेतु सतत निगरानी की जाए। निर्वाचन सामग्री का वितरण बिना किसी परेशानी के हो तथा मतगणना निर्धारित समयानुसार हो यह सुनिश्चित किया जाये। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण श्री अनुराग द्वारा स्पेशल फोर्स की रूकने की व्यवस्था के सम्बन्ध में उचित प्रबंध किए जाने हेतु निर्देशित किया।

Related posts

सारण:सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन के आरोप में युवक गिरफ्तार।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:नई आशा द्वारा गरीबों के बीच कंबलों का हुआ वितरण।

rktvnews

मध्यप्रदेश: भोपाल:वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

चतरा:जिले में जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा कुल 14 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त सम्पन्न।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर:संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर में हजारों श्रद्धालु कथा और झांकी से हुए भावविभोर।

rktvnews

Leave a Comment