RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

मोतीहारी:बाल हृदय रोग से ग्रसित जिले के 05 बच्चे इलाज हेतु रवाना!सत्य साई हॉस्पिटल अहमदाबाद में होगी बच्चों के हृदय की शल्य चिकित्सा।

मोतिहारी/पूर्वी चंपारण 22 फ़रवरी।जिले में मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत मोतिहारी सदर पीएचसी से ह्रदय रोग की गंभीर समस्या से पीड़ित 05 बच्चों को सीएस डॉ श्रवन कुमार पासवान की मौजूदगी में बुधवार को एम्बुलेंस से आईजीआईसी पटना भेजा गया। जहाँ से बच्चे ह्रदय की शल्य चिकित्सा हेतु अहमदाबाद जाएंगे।मौके पर सीएस डॉ पासवान ने बताया कि 169 बच्चों की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है जिनमें 55 बच्चों की शल्य चिकित्सा सफलतापूर्वक कराया जा चुकी है।उन्होंने बताया की आज 5 बच्चे पटना आईजीआईसी भेजे गए हैं जहाँ से बच्चों को शल्य चिकित्सा हेतु श्री सत्य साई हार्ट हॉस्पिटल, अहमदाबाद भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले के जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों में अर्पणा कुमारी- पिपरा 12.5 वर्ष, उमंग कुमार-सुगौली 11 वर्ष, अमन कुमार-कल्याणपुर 17.5 वर्ष, गुफरान अली 11 वर्ष, अंकिता कुमारी 15 वर्ष सदर प्रखंड मोतिहारी को आवश्यक कागजात के साथ एंबुलेंस से रवाना किया गया l आरबीएसके जिला समन्वयक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि जिले में स्क्रीनिंग के दौरान हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को चिन्हित किया गया है।

कैम्प लगाकर होती है स्क्रीनिंग

जिले के आरबीएसके चिकित्सक डॉ खालिद अख्तर और डॉ शिल्पी श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत 43 प्रकार की बीमारियों की जाँच चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों व अन्य स्थानों पर कैम्प लगाकर समय समय पर की जाती है। जाँच के दौरान कुछ बच्चों में हृदय रोग से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर उन्हें जिले के अस्पताल में स्क्रीनिंग की जाती है। उसके बाद ह्रदय रोग से पीड़ित बच्चों को उनके माता-पिता और जरूरी कागजातों के साथ निःशुल्क एम्बुलेंस पटना और उसके बाद विमान से श्री सत्य साइ हॉस्पिटल, अहमदाबाद भेजा जाता है। अस्पताल में बच्चों एवं अभिभावक के रहने, भोजन, इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

Related posts

भोजपुर:वृद्धजन एवं दिव्यांगो की मतदान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को ले कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

यूपी टी20 लीग मिनी ऑक्शन 2025 में कानपुर सुपरस्टार्स हुए और भी स्मार्ट।

rktvnews

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास बड़ौत का निरीक्षण किया।

rktvnews

छत्तीसगढ : राज्यपाल रमेन डेका ने विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एमबी ओझा के निधन पर व्यक्त किया गहरा दुःख।

rktvnews

चतरा:मयूरहंड प्रखंड में 25 दिवसीय जूट क्राफ्ट कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का समापन।

rktvnews

Leave a Comment