RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अगर सभी विपक्षी दल चाहें तो वे धनबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार :सरयू राय

धनबाद में भाजपा उम्मीदवार ढूल्लू महतो के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए लोग कर रहे हैं सरयू राय से आग्रह।

ढूल्लू महतो की दबंग छवि के कारण भाजपा कार्यकर्ता भी कर रहे हैं उनका विरोध।

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 05अप्रैल।लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो चुकी है। पूरे देश में बढ़ती गर्मी के साथ-साथ राजनीतिक तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है। झारखंड में भी राजनीतिक पार्टियों की हलचल इन दिनों पूरे उफान पर है। एनडीए (भाजपा +अन्य ) ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दिया है लेकिन यूपीए (झामुमो, कांग्रेस, राजद एवं लेफ्ट) पार्टियों में अभी सीट को लेकर खींचतान जारी है।
लेकिन झारखंड में सबसे ज्यादा सरगर्मी धनबाद सीट को लेकर देखी जा रही है। भाजपा ने यहां बढ़ती उम्र का हवाला देकर अपने निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह का टिकट काटकर बाघमारा विधायक ढूल्लू महतो को टिकट थमा दिया है। ढूल्लू महतो को टिकट देने से धनबाद के लोगों में बेचैनी बढ़ गयी है। आम जनता के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उन्हें टिकट दिये जाने से नाराजगी देखी जा रही है।
दरअसल ढूल्लू महतो की दबंग छवि से धनबाद के लोगों खासकर बाहरी तबके में ज्यादा घबराहट है। अंदरखाने से छनकर आ रही खबरों से पता चला है कि ढूल्लू महतो को टिकट दिलाने में पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान में उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास की भूमिका है। ढूल्लू महतो के विरोधी और वहां के अधिकांश लोग झारखंड की राजनीति के चाणक्य माने जाने वाले और पिछली विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी से रघुवर दास को पटकनी देने वाले वरिष्ठ नेता सरयू राय से संपर्क कर उनसे चुनाव लड़ने का का आग्रह कर रहे हैं।
रघुवर दास से विरोध की वजह से भाजपा से निकाले जाने वाले सरयू राय ने अपनी पार्टी झारखंड जनतंत्र मोर्चा का गठन किया है जिसका वे मुख्य संरक्षक हैं तथा धर्मेन्द्र तिवारी केंद्रीय अध्यक्ष हैं।
कल मेरी सरयू राय से मुलाकात हुई तथा धनबाद के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर लंबी बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि धनबाद के लोगों का उनपर चुनाव लड़ने का भारी दबाव है और वे धनबाद के उज्जवल भविष्य को लेकर इसपर गंभीर मंथन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को ढूल्लू महतो जैसे अपराधिक चरित्र के व्यक्ति को टिकट नहीं देना चाहिए था। उन्होंने बताया कि ढूल्लू महतो पर दर्जनों एफआईआर दर्ज हैं और बहुत सारे मामलों में उन्हें सजा भी सुना दी गयी है। उन्होंने चुनाव आयोग को इस संदर्भ में सूचित किया है और मांग की है कि उन्हें चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया जाय।
सरयू राय ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को हराने के लिए झारखंड के सारे विपक्षी दलों को एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सभी विपक्षी दल और धनबाद के लोग अगर चाहेंगे तो वे चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार झामुमो तथा राजद सरयू राय को समर्थन देने को तैयार है। बहरहाल राय जी समेत सभी राजनीतिक पर्यवेक्षकों की नजर कांग्रेस पर लगी हुई है। अगर कांग्रेस भी राय जी को समर्थन दे देती है तो धनबाद का मुकाबला बेहद दिलचस्प हो जायेगा। झारखंड जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने मुझसे बातचीत करते हुए कहा कि -अभी नहीं तो कभी नहीं। हम भाजपा के इस अन्यायपूर्ण और अविवेकी फैसले का विरोध करते हैं और धनबाद की जनता को बचाने के लिए चुनावी रणक्षेत्र में उतरने को तैयार हैं।

Related posts

भोजपुर:राष्ट्रीय एकीकरण सात दिवसीय शिविर में शामिल होंगे वीकेएसयू आरा के आदित्य सिंह और आर्यन प्रकाश!भोजपुर की परंपरागत विधाओं में अपना झंडा बुलंद करेंगे आदित्य सिंह।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 125 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर: शिविर में 104 पदाधिकारियों और कर्मियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण।

rktvnews

आंगनबाड़ी केन्द्रों का सुचारू संचालन कराएं सुनिश्चित : जिलाधिकारी

rktvnews

दरभंगा:भिक्षुक लाभार्थी का हुआ सफल पारिवारिक पुनर्वास।

rktvnews

इटारसी में 13 जुलाई को आयोजित होगा ‘प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह’, यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल होंगे मुख्य अतिथि।

rktvnews

Leave a Comment