RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर : जवइनिया मे अग्निकांड के 53 पीड़ित परिवारों के बीच राहत वितरित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 अप्रैल। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के जवइनिया गाँव के बिन्द टोली में बुधवार 3 अप्रैल की शाम हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के बीच राहत का वितरण किया गया। जवइनिया गाँव में हुए अग्निकांड के पीड़ित 53 परिवारों के बीच प्रति परिवार 12 हजार रुपये का चेक तथा एक पॉलीथिन शीट वितरित किया गया। जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार, सीडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, शाहपुर के बीडीओ राकेश कुमार तथा सीओ शम्मा परवीन द्वारा 53 अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच चेक और पॉलीथिन शीट का वितरण बुधवार 3 अप्रैल को ही देर रात तक किया गया। इस आशय की जानकारी सीओ शम्मा परवीन ने दी। जवइनिया में भीषण अग्निकांड की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव चंद्र सिंह, शाहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचलाधिकारी शम्मा परवीन और बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह घटनास्थल पर देर रात तक कैंप किये रहे। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों में राजबली चौधरी, श्याम नारायण चौधरी, घूरबिगन चौधरी, श्रीभगवान चौधरी, शिवबली चौधरी, जीतू चौधरी, गौरी शंकर चौधरी, गुड्डू चौधरी, पवन चौधरी, कौशल चौधरी, मनोज चौधरी, कन्हैया चौधरी, रामप्यारे चौधरी, शत्रुघ्न कुमार चौधरी, अभिनव चौधरी आदि शामिल हैं।

Related posts

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा की अध्यक्षता में दिनांक-01.01.2024 को अर्हता तिथि मानकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई।

rktvnews

भोजपुर: अगिऑंव विधायक महेश पासवान का हुआ अभिनन्दन,ग्रामीणों ने मांगपत्र भी सौंपा।

rktvnews

चतरा:ग्रामीण विकास योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 7 लाख श्रद्धालुओं का उपचार, कनाडा, जर्मनी, रूस सहित एम्स और बीएचयू के एक्सपर्ट जुटे।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश द्वितीय चरण कार्यक्रम के तहत युवा घर-घर से मिट्टी एवं चावल करेंगे इकट्ठा।

rktvnews

राज्य में अब 19 ज़िलों में कुल 44 अधिसूचित वेटलैंड -बारां ज़िले में सर्वाधिक 12 वेटलैंड अधिसूचित ।

rktvnews

Leave a Comment