RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

पटना: गेहूं की कालाबाजारी को ले नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित गुप्ता न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी।

RKTVNEWS/पटना (बिहार)30 मार्च।बीती रात को गेहूं की कालाबाजारी की गुप्त सूचना के आधार पर जिलाधिकारी, पटना के निर्देश पर नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड स्थित गुप्ता न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में छापामारी की गई। छापामारी में लगभग 21900 क्विंटल गेहूं परिसर के गोदाम में प्राप्त हुआ। जिसपर परिसर में मौजूद व्यक्तियों के द्वारा यह बताया गया कि गेंहू नाफेड एवं nccf से प्राप्त हुआ है और उनके द्वारा Nccf एवं nafed से प्राप्त गेहूं का साक्ष्य उपलब्ध कराया गया।वही नौ ट्रैकों में लगभग प्रति ट्रक 25000 kg गेहूं भी पाया गया जिस संबंध में कोई विधि सम्मत साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। SDM, दानापुर एवं ASP,दानापुर द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया एवं दिशा निर्देश दिए गया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दानापुर के द्वारा उक्त अवैध गेंहू जप्त कर लिया गया है। SDM, दानापुर के निर्देश पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

भाकपा माले के नेताओं ने की प्रेस वार्ता! आज की राजनीतिक परिस्थितियों पर दिए बयान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर स्‍मरण किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

बक्सर में GeM पोर्टल पर सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

काशी तमिल संगमम्-4.0 का 7वाँ दिन; सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों से दर्शकों में दिखा उत्साह।

rktvnews

चतरा:बैंकों की कार्यप्रणाली व योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा, वित्तीय समावेशन पर दिया गया जोर।

rktvnews

Leave a Comment