RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हनुमानगढ़:बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए मतदाता जागरूकता शिविर।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान)30 मार्च। जिले के सभी पंजीकृत विशेष योग्यजन तथा वृद्धजन मतदाताओं का शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ज्योतिबा फुले छात्रावास की छात्राओं ने नाटक द्वारा नैतिक मतदान करने का संदेश दिया। नवज्योति मुखबधिर अंध विद्यालय के मुख बधिर छात्रों ने में भारत हूं गीत पर शानदार प्रस्तुति देते हुए मौजूद वृद्धजनों तथा दिव्यांगजनों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
एसीईओ सुनील छाबड़ा ने मौजूद सभी को मतदान करने के संकल्प की शपथ दिलाई। निर्वाचन विभाग के विभिन्न एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोकतंत्र को जीवित रखने के लिए 19 अप्रैल को अवश्य मतदान करने की अपील की। शिविर में वृद्धजनों और दिव्यांगजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उपनिदेशक सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि दिव्यांगजन के सुलभ मतदान हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर रैम्प, पेयजल, बैठने हेतु छायादार स्थान, व्हीलचेयर, ब्रेललिपी शीट, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। ऐसे दिव्यांग मतदाता जो मतदान केन्द्र पर स्वयं नहीं जा सकते एवं मतदान केन्द्र पर अपना मतदान करना चाहते है, उन्हे घर से मतदान केन्द्र पर लाने और ले जाने के लिए निःशुल्क वाहन व्यवस्था उपलब्ध करवाई जायेगी। शिविर में एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, नायब तहसीलदार प्रहलाद पारीक, स्वीप टीम से प्रकाश शास्त्री, उत्कर्ष मौजूद रहे। मंच संचालन भीष्म कौशिक ने किया।

सक्षम एप्प से सुविधाओं की कर सकेंगे मांग, जिले में पिछले सप्ताह दो हजार से अधिक दिव्यांगजनों ने किया डाऊनलोड

सुरेंद्र पुनिया ने बताया कि दिव्यांग मतदाता जो उपलब्ध सुविधाओं के बारे में मांग करना चाहते है या जानकारी चाहते है वो निर्वाचन विभाग द्वारा जारी सक्षम एप्लीकेशन को अपने मोबाईल में डाउनलोड कर ले। पिछले एक सप्ताह में दिव्यांगजनों को जागरूक करते हुए जिले में दो हजार से अधिक एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई गई है तथा इसके इस्तेमाल के लिए जागरूक किया गया है। एप से आवश्यकतानुसार वाहन, व्हीलचेयर, रैम्प, ब्रेललिपि शीट, वोटर रजिस्ट्रेशन इत्यादि जानकारी प्राप्त कर सकते है तथा मांग कर सकते है। दिव्यांग मतदाता मतदान के सम्बन्ध में अन्य जानकारी मतदाता हैल्पलाईन नम्बर 1950 या दूरभाष 01552-294187 पर प्राप्त कर सकते है।

जिले में 16,510 दिव्यांगजन, 85 वर्ष से अधिक उम्र के 11,837 वृद्धजन करेंगे मतदान

उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदी लाल मीना ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में जिले में पंजीकृत 16,510 पीडब्ल्यूडी मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के 11,837 वृद्धजन मतदान करेंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2023 में जिले में रिकॉर्ड 80 फ़ीसदी से अधिक मतदान हुआ था।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : राज्य के 2457 शतायु मतदाता करेंगे अपना मतदान।

rktvnews

होली के पकवानों का आयुर्वेदिक महत्व – डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘रीचिंग द लास्ट माइल’ पर बजट वेबिनार को सम्बोधित किया।

rktvnews

गोपालगंज:सांसद डाॅ0 अलोक कुमार सुमन ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के बीच जीवन सहायक उपकरण का किया वितरण।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में आरा नगर निगम की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:25 तक इंतजार करने की जरूरत नहीं 24 में ही मामला सेटल कर देंगे: PK

rktvnews

Leave a Comment