RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचक नामावली को दिया गया अंतिम रूप:विजय कुमार जोगदंडे

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 29 मार्च।अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 निर्वाचक नामावली को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के समय राज्य में 83 लाख 37 हजार 914 मतदाता दर्ज हैं। इसमें 43 लाख 17 हजार 579 पुरूष मतदाता और 40 लाख 20 हजार 38 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 297 हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल 11 हजार 729 पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं। इसमें 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से तीन दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि इसमें 11 पोलिंग स्टेशन उत्तरकाशी जनपद में और 01 पोलिंग स्टेशन पिथौरागढ़ जनपद में चिन्हित किया गया है। 705 पोलिंग पार्टियां मतदान से दो दिन पूर्व पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान करेगी और 11 हजार 12 पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पूर्व प्रस्थान करेगी।

Related posts

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदान समाप्ति पश्चात प्रेसवार्ता का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 21 जून 26

rktvnews

भोपाल:प्रगतिशील किसानों के खेतों तक पहुंचे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित बैठक का किया गया आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त अभ्यर्थियो को दिया नियुक्तिपत्र।

rktvnews

चतरा:समारहणालय परिसर में स्थित नव निर्मित उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी का न्यायालय भवन का किया गया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment