देवघर नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत 36 वार्डों में 172 मतदान केन्द्र एवं मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र अन्तर्गत 23 वार्डों में 46 मतदान केन्द्र पर सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ मतदान।

नगरपालिका आम चुनाव, 2026 के तहत अपराह्न 05 बजे तक देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 52.92% व मधुपुर नगर परिषद में 67.50% मतदाताओं ने मतदान किय।

27 फरवरी को नगर निगम हेतु जिला राइफल शूटिंग भवन देवघर कॉलेज एवं मधुपुर नगर परिषद के लिए महिला महाविद्यालय मधुपुर में मतगणना निर्धारित।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी मतदाताओं का आभार।
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)23 फरवरी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नपा0) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की संयुक्त अध्यक्षता में आज मतदान समाप्ति पश्चात प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी दी कि देवघर नगर निगम क्षेत्र और मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हुई है। आगे उन्होंने कहा कि अपराह्न 05 बजे तक देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 52.92% व मधुपुर नगर परिषद में 67.50% मतदाताओं ने मतदान किया। साथ ही देवघर नगरनिगम क्षेत्र अंतर्गत कुल 94876 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमे पुरुष 49580 (53.4%), महिला 45290(52.3%), तृतीय लिंग 06 हैं। वही मधुपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कुल 29661 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनमे 14588(66.07%) पुरुष, 15073(68.98%) महिला हैं।
इसके अलावा प्रेसवार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई कि मतदान समाप्ति के बाद सभी मत पेटिका और चुनावी सामग्रियों को सुरक्षित रूप से स्ट्रॉन्ग रूम में जमा कराया जाएगा। आगे उन्होंने जानकारी दी कि देवघर नगर निगम हेतु जिला राइफल शूटिंग भवन देवघर कॉलेज एवं मधुपुर नगर परिषद के लिए महिला महाविद्यालय मधुपुर मतगणना स्थल चिन्हित किया गया है। साथ ही मतगणना हेतु देवघर नगर निगम 1 से 36 वार्ड के लिए 36 टेबल जिसमें 172 मतदान केंद्र जो 05 चक्र में चलेगी। साथ ही मधुपुर नगर परिषद 1 से 23 वार्ड के लिए 10 टेबल जिसमें 46 मतदान केंद्र जो 05 चक्र में चलेगी। आगे उन्होंने जानकारी दी कि देवघर नगर निगम 172 मतदान केंद्र के लिए 36 मतगणना पर्यवेक्षक, 36 प्रथम गणन सहायक एवं 36 द्वितीय गणन सहायक कुल 108 कर्मी उपस्थित रहेंगे। साथ ही मधुपुर नगर परिषद 46 मतदान केंद्र के लिए 10 गणना पर्यवेक्षक, 10 प्रथम गणन सहायक एवं 10 द्वितीय गणन सहायक कुल 30 कर्मी उपस्थित रहेंगे। वहीं सुरक्षित 50% हेतु 18+5 गणना टेबल के लिए 23 गणना पर्यवेक्षक, 23 प्रथम गणन सहायक एवं 23 द्वितीय गणन सहायक कुल 69 कर्मी उपस्थित रहेंगे। ऐसे में देवघर नगर निगम एवं मधुपुर नगर परिषद हेतु 207 कर्मी मतगणना हॉल में कार्यरत रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने जानकारी दी कि वज्रगृह की सुरक्षा की देखभाल हेतु सशस्त्र बलों को पुलिस अधीक्षक स्तर से चौबीसों घंटे तीन पालियों में मतगणना समाप्ति तक की अवधि के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। सुरक्षा हेतु 2 लेयर में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उचित पहचान के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ ने कहा शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। इसको लेकर पूर्व से सभी तैयारी की गई थी। साथ मतदान को लेकर 24 क्यूआरटी टीम को आज प्रतिनियुक्त किया गया था। वही देवघर नगर निगम (वर्ग ख) एवं मधुपुर नगर परिषद (वर्ग ख) क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतगणना के लिए प्रयाप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। साथ ही आप सभी के सहयोग से मतगणना भी शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न होगी। साथ ही आज भी मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणबीर सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

