RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चैता गायन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रघुपति यादव।

RKTVNEWS/आरा ( भोजपुर) 29 मार्च। गुरुवार की देर रात बड़हरा विधानसभा क्षेत्र बाघाकोल तेतरीया गांव में चैता गायन का भव्य आयोजन किया गया।जिसमे ब्यास हरेंद्र यादव एवं ब्यास रामाधार पांडेय के बिच शानदार प्रस्तुति की गई। चैता गायन के आयोजन में बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजनकर्ताओं द्वारा आयोजन में शिरकत करने पहुंचे मुख्य अतिथि रघुपति यादव का फूल माला व अंग वस्त्र प्रदान कर एवं बिहार की शान पगड़ी बांधकर स्वागत कर सम्मानित किया गया।
रघुपति यादव ने आयोजकों के प्रति दिल से आभार प्रकट करते हुए कहा की इतना प्यार सम्मान देने के लिए दिल की गहराइयों से आभार ! रघुपति यादव ने कहा कि चईत माह में ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी का अवतार हुआ था इस खुशी में भी चैत का अपना महत्व है और और खासकर के किसानी का काम करने वाले व्यक्तियों के लिए यह बहुत खुशहाली वाला दिन होता है।किसान के घरों में सालों भर खाने के लिए हर प्रकार के अनाजों का भंडार भरा रहता है जिससे जीवन यापन अच्छे से कर लेते हैं। चैताई के महत्व को लोक एवं सांस्कृतिक गायक अपनी गायिकी के माध्यम से चैता चैती को गाकर सामाजिक सौहार्द एकता भाई चारा का भी परिचय देते हैं।
आयोजकों में मुख्य रूप से अभय मिश्रा,अरविंद मिश्रा, श्याम बिहारी मिश्रा, ताना मिश्रा, शामिल रहे।
मुख्य अतिथि रघुपति यादव के साथ उनके सहयोगियों में मधुबन यादव, दिलीप कुमार, संतोष ठाकुर, रविन्द्र यादव मौजूद रहे।

Related posts

जिलाधिकारी रीना जोशी ने वरदानी पार्क के सौंदर्यीकरण को लेकर वरदानी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया!

rktvnews

रायपुर : निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है मतगणना, प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : रीना बाबासाहेब कंगाले

rktvnews

भोजपुर:सभी पदाधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाये : डीएम

rktvnews

क्यों बिफरे सुशील मोदी??

rktvnews

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) और बांग्लादेश का लोक प्रशासन मंत्रालय 2025-2030 तक 1500 अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों की परिकल्पना वाले समझौता ज्ञापन के नवीनीकरण पर सहमत।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की पंचायती राज विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा; 14वें व 15वें वित्त के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने और कचरा प्रबंधन दुरुस्त करने का सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment