RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने यूपी हरियाणा सीमा पर बन रहे पुल का किया निरीक्षण।

बागपत/उत्तर प्रदेश 18 अगस्त।जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज यूपी -हरियाणा सीमा बॉर्डर कुर्डी नांगल के पास बन रहे पुल का औचक निरीक्षण किया, यह परियोजना सीआरएफ योजना के अंतर्गत ₹84 करोड़ की धनराशि से स्वीकृत है जिसमें पुल का निर्माण हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश साइड में सेतु के पहुंच मार्ग एवं अतिरिक्त पहुंच मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग हरियाणा द्वारा कराया जा रहा है उत्तर प्रदेश की सीमा में पढ़ने वाले पहुंच मार्ग के निर्माण में आने वाली भूमि का केवल अधिग्रहण लोक निर्माण विभाग बागपत उत्तर प्रदेश द्वारा कराया जाना है जिसके लिए लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा130.47लाख की स्वीकृत दी जा चुकी है जिसमे जनपद बागपत की भूमि अधिग्रहण के कार्य हेतु लंबाई 764.50 मीटर के लिए भूमि किसानों की अधिकृत की गई है इस पुल का निर्माण दोनो राज्यों के सहयोग से हो रहा है। कम्पन्नी द्वारा बताया गया कि इस पुल का निर्माण अक्टूबर तक पूर्ण हो जायेगा जिससे दोनो राज्यो की सीमाओ पर रहने वाले लोगो को बहुत ही ज्यादा लाभ होगा। लोगो को दिल्ली से चंडीगड व बड़ौत बागपत हाईवे जुडने से बड़ा लाभ होगा जिससे यहां के लोगो की जो एक बड़ी समस्या नदी आर पार करके जाना था वो भी अब समाप्त हो जायेगी। उन्होने बताया कि रोजगार के लिये आने जाने वाले लोगों की एक बड़ी समस्या खत्म होगी और लोगो को रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त होगे।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अतुल कुमार उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : विद्यालयों से पूर्वजों का नाम हटाना बड़ा अपराध व अन्याय : राहुल तिवारी

rktvnews

भोजपुर:मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

भारत के लोकपाल में गणतंत्र दिवस समारोह।

rktvnews

चतरा:विश्व यक्ष्मा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव बरोदिया नोनागिर के पीड़ित परिवार से मिले।

rktvnews

बिहार पुलिस ने की ‘नो योर पीपल, नो योर पुलिस’ कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

Leave a Comment