RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

आगामी लोकसभा 2024 के निमित्त जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने डिस्ट्रिक इंटेलिजेंस कमेटी की बैठक की।

आरा/भोजपुर 22 दिसंबर।आज 22 दिसंबर 23 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, भोजपुर की अध्यक्षता में आगामी लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित निर्वाचन व्यय अनुश्रवण के क्रम में व्यय संवेदनशील पाॅकेट एवं व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र को चिन्हित करने से संबंधित District intellegence commitee की बैठक आहूत की गई!
बैठक में उपस्थित कमिटि के सदस्यों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग/निर्वाचन विभाग, बिहार पटना के निदेशों से अवगत कराया गया। बैठक में मद्य निषेध एवं पुलिस विभाग के पदाधिकारियों को निदेशित किया कि अंतराज्जीय/ जिला सीमा पर ऐसे स्थान को चिन्हित कर, नाका पोस्ट बनाकर 24×7 अनुश्रवण करें जहां से अवैध कैश , लिकर, ड्रग्स, नारकोटिक्स फेक करेंसी, फाॅरेन करेंसी नोट आदि का आवागमन संभावित है। बताया गया की आगामी लोक सभा आम निर्वाचन-2024 के मद्येनजर उक्त कार्य करते हुए पाए गए व्यक्तियों और संस्थानों के प्रति विधि सम्मत सख्त कार्रवाई विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से की जाएगी।
उन्होने उपस्थित पदाधिकारियों को निदेशित किया कि आगामी लोक सभा आम निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए अवैध कैश , ड्रग, लिकर, नारकोटिक्स आदि के आवागमन पर नजर रखने के लिए यह आवश्यक है कि बार्डर एरिया पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने ने सटे हुए जिलों के साथ नियमित बैठक कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक, भोजपुर को निदेश दिया गया कि चुनाव से पूर्व एवं चुनाव के दौरान यदि किसी खाता से बड़ी मात्रा में राशि का संदेहात्मक अंतरण हो रहा है तो इसकी सूचना नोडल पदाधिकारी, अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग को दी जाए। यदि किसी खाता से असामान्य एवं बड़ी राशि की निकासी अथवा ट्रांजेक्शन हो रहा है तो इसको भी चिन्हित करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
बैठक में सभी सदस्यों को निदेशित किया गया कि अंतराज्यीय सीमा से लगे निर्वाचन क्षेत्र में जब्ती का इतिहास या पिछले चुनाव के दौरान घटित घटना, जब्ती का विवरण, व्यय संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र इत्यादि के बारे में सूचना सभी एजेसियां शीघ्र देना सुनिश्चित करेंगे।
निदेश दिया गया कि जिला इंटेलिजेंस कमेटी आगामी लोक सभा आम निर्वाचन, 2024 के निमित जिला अंतर्गत, अंतराज्जीय सीमा पर एवं विधान सभावार चिन्हित संवेदनषील स्थलों पर अवैध कैश , लिकर, ड्रग्स, नारकोटिक्स, फेक करेंसी, फाॅरेन करेंसी नोट आदि के आवागमन की संभावना पर आपसी समन्वय करेंगे एवं अधीनस्थ एजेंसियों/कार्यालयों को सक्रिय करते हुए इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने एवं सम्यक कार्रवाई हेतु रणनीति तैयार कर इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करायेंगे।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी, आरा सदर, पीरो, जगदीशपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, आरा सदर, पीरो, जगदीशपुर, संयुक्त राज्यकर आयुक्त, शाहाबाद अंचल, आरा, सहायक आयुक्त, उत्पाद, भोजपुर, अग्रणी बैंक प्रबंधक, भोजपुर, आयकर निरीक्षक, भोजपुर उपस्थित थे।

Related posts

सिविल सर्जन, गया के निर्देश पर गया में स्थित 06 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर की गई छापेमारी।

rktvnews

डीएमएफटी मद के लंबित सभी कार्य चार माह में हो पूर्ण:जिला कलक्टर रूक्मणि रियार

rktvnews

लगनौती भाई-बहनो,सावधान !

rktvnews

प्रधानमंत्री ने थाई रामायण रामकियेन का मनमोहक प्रदर्शन देखा।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नागरिक-केंद्रित दूरसंचार पहलों का शुभारंभ किया।

rktvnews

नई दिल्ली से प्रयागराज के लिए विशेष रेलगाडि़यां प्लेटफार्म 16 से प्रस्थान करेंगी; यात्रियों को प्रवेश/निकास के लिए अजमेरी गेट का उपयोग करना होगा।

rktvnews

Leave a Comment