RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सुपौल:जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

RKTV NEWS/सुपौल (बिहार) 29 मार्च।जिलाधिकारी, सुपौल कौशल कुमार के अध्यक्षता में 28 मार्च को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। उक्त बैठक में विभिन्न अभियान यथा जिलान्तर्गत संचालित विद्यालयों में
बाल परिवहन समिति के गठन एवं स्कूल बसों में महत्पूर्ण सुरक्षा मानाकों के अनुपालन। अवैध वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने करने का निदेश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान माह में कुल 183 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया।
इंडो-नेपाल रोड पर जो सरायगढ़-भपटियाही के पास मिलती है, उसे 200 मी० सिमराही की ओर करने एवं प्रत्येक कट प्वाइंट पर इंडिकेटर लाईट का शीघ्र अधिष्ठापन करने हेतु NHAI को निदेश दिया गया। इसके आलावा सिमराही बाजार में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से मुक्त करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को निदेशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक, एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को गुड सेमेरिटन हेतु आमजन को प्रोत्साहित करने को निदेश दिया गया। उक्त बैठक में जिला परिवहन पदाधिकरी, सुपौल, मो० मंजूर आलम, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, सुपौल, बसुन्धरा प्रियदर्शिनी, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य तथा अन्य पदाधिकारी एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहें।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्राट विक्रमादित्य के धर्म ध्वज और पुस्तिका “भारत का नववर्ष – विक्रम संवत्” का किया विमोचन।

rktvnews

देवघर:राष्ट्रपति के प्रस्तावित देवघर कार्यक्रम को लेकर विधि व्यवस्था-सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:श्रीअन्न उत्पादक किसानो के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने निबंधन कार्यालय में नव-निर्मित पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण, सप्ताह के अंदर शुरू करने का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:बिहार विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव का निजी समारोह में जाने के क्रम में किया स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment