RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मिनी वॉकथोंन का आयोजन!डीसी मोनिका गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

मिनी वॉकथोंन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करती डीसी मोनिका गुप्ता।

सैंकड़ों विद्यार्थियों ने हाथ में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर किया अपने मत का प्रयोग करने का आह्वान।

RKTV NEWS/ नारनौल(महेन्द्रगढ़ )29 मार्च। चुनाव का पर्व-देश का गर्व। आमजन को इसी गर्व की अनुभूति कराने के लिए गुरूवार को जिला प्रशासन की ओर से लघु सचिवालय से बस स्टैंड तक मिनी वॉकथोंन का आयोजन किया गया। भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र की रिटर्निंग आफिसर एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नागरिकों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।
मिनी वॉकथोंन को रवाना करने से पहले डीसी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रजातंत्र में वोट सबसे बड़ी ताकत होती है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है। वोट का अधिकार हम सब का अधिकार है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हर नागरिक को भारत का संविधान अपना मत देने का अधिकार देता है।
उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में जनता ही सरकार का चुनाव करती है। ऐसे में सभी नागरिकों को अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। उपायुक्त ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नागरिकों को वोट देने के लिए लगातार जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में आम लोकसभा के चुनाव 25 मई को है। ऐसे में यह अभियान लगातार जारी रखें।

मतदान करने की शपथ दिलाती मोनिका गुप्ता।

उन्होंने बताया कि स्वीप एक्टिविटी के तहत आम नागरिकों को मतदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ाया जा सके। सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथ में स्लोगन लिखी पट्टियां लेकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में पिछले लोकसभा चुनावों में वोट प्रतिशत 70.81 रहा था। इस बार जिला में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने पर विशेष फोकस किया जाएगा।
इस मौके पर जिला रेडक्रॉस की ओर से डॉ एसपी सिंह, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव तथा टेकचंद यादव व पवित्रा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

जिलाधिकारी सिवान को युवा नेता राघवेन्द्र कुमार खरवार ने सरकारी स्तर पर फल और सब्जी मंडी स्थापित करवाने हेतु दिया आवेदन।

rktvnews

बागपत:खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य प्रतिष्ठानों यथा होटल रेस्टोरेंट ढाबों पर चलाया गया अभियान!22 जनवरी को जनपद की समस्त मीट प्रतिष्ठान रहेंगे बंद।

rktvnews

भोजपुर:स्वीप कार्यक्रम के तहत आरा सदर प्रखंड की जीविका दीदियों द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

दुमका:20 से 27 फरवरी तक आयोजित होगा राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2026

rktvnews

गढवा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने श्रम सुधारों, युवा सशक्तिकरण और खेल प्रोत्साहन प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

Leave a Comment