RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

इंदौर:मत्स्य विभाग की बड़ी कार्यवाही,लगभग 6 क्विंटल थाईलैंड मांगूर मछली नष्ट।

RKTVNEWS/इंदौर ( मध्यप्रदेश) 27 मार्च।इंदौर जिले में मत्स्य विभाग द्वारा मानव जीवन की सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित 6 क्विंटल थाईलैंड मांगूर मछली नष्ट की गई। यह कार्यवाही कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में मत्स्योद्योग विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की गठित टीम द्वारा की गई।
मत्स्य विभाग के सहायक संचालक एम.के. पानखेडे ने बताया कि प्रतिबंधित उक्त मछली पिछले दिनों सूचना प्राप्त होने पर सदर बाजार क्षेत्र से वाहन क्रमांक एमपी 09 -एलआर-6264 में 2 टंकियों में रखकर परिवहन करते हुये जप्त की गई थी। इन मछलियों को शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बिलावली में विधिवत नष्टीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि थाईलैंड मांगूर मछली का पालन एवं क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इस प्रतिबंध के पालन के संबंध में इंदौर जिले में मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। उक्त मछली के सेवन करने से कैंसर, चर्मरोग, शुगर एवं अन्य घातक बिमारियां होने की आशंका रहती है।

Related posts

देवघर कॉलेज परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

rktvnews

सिवान:खेतों में पराली जलाना दंडनीय अपराध : जिला पदाधिकारी

rktvnews

उज्जैन:महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति अध्यक्ष अशोक शर्मा का निधन! मुख्यमंत्री ने प्रकट की शोक संवेदना।

rktvnews

बक्सर:जिला गंगा समिति के तत्वाधान में गंगा घाट पर युवाओं द्वारा की गई सफाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने किया निर्माणाधीन तारा मंडल और साइंस सेंटर के साथ प्रखंड व अंचल कार्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment