RK TV News
खबरें
Breaking Newsसंस्कृति

पटना:रंगों के त्योहार होली मे खूब रंग बरसे।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 मार्च। रंगों का त्योहार होली है तो रंगों का बरसना और उड़ना जायज ही है। रंगोत्सव का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। होली में लोगों ने जमकर होली खेली। लोगों ने दिन में रंगीन होली और शाम में सूखी होली खेली। बच्चों से लेकर युवकों, युवतियों, पुरूषों और स्त्रियों सभी ने दिन में लाल, पीला, हरा रंग पानी में घोलकर एक दूसरे पर डाला और लगाया। लोगों ने जमकर भींगी होली खेली और गाने पर झूमे एवं थिरके। शाम में नये कपड़े पहन कर लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। बड़ों के चरण पर अबीर-गुलाल रखा। पुआ, पुङी, कटलेट,चाॅप सहित अनेक तरह के पकवान का रसास्वादन किया। बाजार में साधारण से लेकर हर्बल अबीर और सुगंधित अबीर-गुलाल तक उपलब्ध मिले। लाल, गुलाबी, हरा, पीला, नीला, हल्का नारंगी सहित अनेकों रंग के अबीर-गुलाल लोगों के गालों एवं चेहरे पर लगे दिखे। पटना मे कदमकुआँ मे अनिता सिन्हा ने अपने पति राकेश, पुत्री स्निग्धा शुभम और पुत्र कुशाग्र शिवम के साथ होली मनाया। स्निग्धा शुभम दिल्ली एनसीआर के नोयडा में एक अमेरिकन कंपनी में काम करती हैं और अपने परिजनों के साथ होली मनाने के लिए पटना आई हैं। लोहानीपुर की अरुणा शरण ने अपने पुत्र अनूप, अमित, पुत्रवधुओं, पौत्र सृजन, कान्हा, पौत्री भव्या, पुत्री, दामाद एवं नाती-पोतों के साथ होली का आनंद लिया। अवकाश प्राप्त उप प्रधानाचार्य पाटलिपुत्र निवासी डॉ निर्मल कुमार श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी मीरा श्रीवास्तव, पुत्र अभिषेक कुमार, पुत्रवधू अंजली श्रीवास्तव तथा पोतियों के साथ रंगोत्सव मनाया। कदमकुआँ निवासी आलोक बक्शी ने अपनी पत्नी नीलू बक्शी, नाती सत्यम,पुत्री नुपुर एवं दामाद राजा के साथ होली का आनंद लिया। झारखंड के सीसीएल हजारीबाग एरिया के जीएम (एक्सकैवेशन)/एसओ(एक्स) राकेश रंजन अपनी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव, पुत्र प्रिंशू सहित अपने सहकर्मियों के साथ होली के रंगों मे रंगीन हुए। रांची के सोनल ने अपनी पत्नी राधना और दो बच्चों के साथ जमकर होली का मजा लिया। रूस (रसिया) से पटना आये राकेश श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी पूजा श्रीवास्तव, पुत्र एवं पुत्री, माॅ शारदा श्रीवास्तव तथा भाई रौशन श्रीवास्तव के साथ होली का जमकर आनंद लिया। वे अपने परिजनों के साथ होली मनाने के लिए रूस (रसिया) से भारत आए हुए हैं। वे रूस (रसिया) में ही कार्यरत हैं। पटना के महेंद्रू मोहल्ला के लक्ष्मण श्रीवास्तव उर्फ नंदू ने अपने पूरे परिवार एवं मोहल्ले के लोगों के साथ होली मनाया। होली के रंग में सभी रंगे दिखे।

Related posts

देवघर: पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं मंत्री रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने नए संसद भवन के गज द्वार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 जनवरी 25

rktvnews

भोजपुर: 20 सूत्री प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में उठे कई मामले।

rktvnews

महाकुंभ: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के नव नियुक्त अतिरिक्त न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा ने ली पद की शपथ।

rktvnews

Leave a Comment