RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

होली के रंग में डूबे नजर आए रघुपति यादव,पारंपरिक रूप से ग्रामीणों के बीच मनाई होली।

होली की मस्ती में ग्रामीणों संग रघुपति यादव

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 27 मार्च।आरा सदर प्रखंड अंतर्गत पिरौटा गांव में पारंपरिक रूप से बड़े धूमधाम से होली मनाया गया। आपको बता दे कि बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव के आवास पर होली का गजब का खुमार था।उनके आवास की एक दूसरे से रंग में सराबोर कुर्ता फार होली का वीडियो सामने आ रहा है! नाचते झूमते हुए युवा सब नजर आ रहे हैं और युवा नेता रघुपति यादव भी झूम रहे हैं और मस्ती करते नजर आ रहे हैं।वही युवा नेता रघुपति यादव,गायक हरिओम यादव सहित पिरौटा पंचायत के पूर्व मुखिया विजय यादव ने क्षेत्र से व पंचायत से होली खेलने आए सभी लोगों को अबीर गुलाल लगा परम्परिकता का परिचय दिया। इस दौरान होली के रंग में सराबोर आगंतुकों को मिठाई एवं कई तरह के पकवान खिलाया जा रहें थे।

क्षेत्र की जनता के बीच होली के गीतों का आनंद लेते रघुपति यादव

पूर्व प्रत्यासी के आवास पर होली खेलने वाले लोग अपने अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए थे साथ ही परम्परा अनुसार गवई होली का आनंद लेते नजर आ रहे थे!

रघुपति यादव अपने परिवारजनों के संग

रघुपति यादव ने ऊंच -नीच भेद -भाव को बहुत दूर बहुत फेकने और आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्द एकता शांति भाई चारा कायम बनाए रखने के लिए संदेश देते हुए सब लोगों को गले लगा कर बधाई शुभकामना दी साथ ही सामाजिक रूप से सांगठिक हो चट्टान की तरह मजबूती से बने रहने की बात कही।इस दौरान उन्होंने सभी बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त किया और छोटों को स्नेह प्रदान किया।

Related posts

किसानों को हर हाल में मिलें गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक : शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

भोजपुर:जदयू नेत्री पर चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

rktvnews

देहरादून:अष्टम् सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने रावतसर ब्लॉक में सुनी आमजन की परिवेदनाए!नोरंगदेसर, थालड़का, टॉपरिया पीएचसी का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:पीएमश्री स्कूल योजना के तहत स्रोत शिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment