RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: 20 सूत्री प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में उठे कई मामले।

RKTV NEWS/पीरो(भोजपुर)19 सितंबर।20 सूत्री प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, पीरो की बैठक आज शुक्रवार को पीरो प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अक्षय लाल चौधरी ने किया। सदस्य सुनीता देवी ने कहा कि बचरी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 115 पर घोर अनियमितता है। सीडीपीओ पीरो द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों से 3500 रुपए घूस लिया जा रहा है। बच्चों को मिलने वाले पोषाहार 375 किलोग्राम की जगह तीन क्विंटल प्रति केंद्र के हिसाब से राशन दिया जा रहा है। सीडीपीओ अपने तानाशाही रवैया के कारण बैठक में अनुपस्थित रही। सीडीपीओ पीरो मुख्यालय से हमेशा गायब रहती हैं। उन पर पारदर्शिता को छुपाने का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। सदस्य अवध कुशवाहा के द्वारा बताया गया कि डीलर द्वारा राशन कम दिया जाता है और डीलर द्वारा बताया जाता है कि गोदाम से ही राशन कम मिलता है। उन्होंने सदन से मांग किया कि आखिर यह राशन जो कम है वह कहां चला जाता है। गोदाम के एजीएम हमेशा पीरो मुख्यालय से गायब पाए जाते हैं। उनके मोबाइल लोकेशन के जांच करने से पता चलेगा कि सप्ताह में कितने दिन ड्यूटी करते हैं? सदस्य श्रीनिवास साह के द्वारा अंचलाधिकारी पीरो पर मनमानी करने का आरोप लगाया गया। अमरचंद राम ने स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि से पूछा कि आपके अस्पताल में ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध है या नहीं, तो उनके द्वारा बताया गया कि पता करके बताएंगे। चिकित्सा प्रभारी को पत्र के माध्यम से डॉक्टर एवं एएनएम-जीएनएम की सूची दिनांक 20.06.2025 को मांगी गई थी और उसका रिमाइंडर भी दिया गया था लेकिन इसके बाद भी उनके द्वारा आज तक सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है जो घोर निंदनीय है। सदस्य अनवर हुसैन द्वारा बताया गया कि अकरुआं पंचायत के राजापुर उर्दू एवं प्राइमरी स्कूल के बच्चों के जाने का रास्ता नहीं है। पानी में घुसकर पगडंडी के सहारे बच्चे आते और जाते हैं तथा दिनभर गीला कपड़ा पहन कर ही पढ़ाई करते हैं। उनके द्वारा सदन से मांग किया गया कि विद्यालय पर जाने के लिए पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए। सदस्य नथुनी पंडित के द्वारा बताया गया कि मजदूरों का लेबर कार्ड पीरो प्रखंड में बहुत कम बना है। इसमें तेजी लाने हेतु उपाध्यक्ष रोहित वर्मा के द्वारा श्रम परिवर्तन पदाधिकारी पीरो को कैंप लगाकर कार्ड बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। विद्युत विभाग के अधिकारी को बताया गया कि प्रखंड स्तर पर जितने भी जर्जर तार एवं बिजली पोल हैं उनको त्वरित कार्रवाई कर अविलंब बदला जाए। सदस्य अवध कुशवाहा ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी, पीरो को बताया कि सरकार द्वारा मानक मूल्य पर डीएपी एवं यूरिया खाद का बिक्री ब्लैक रेट से कराया जा रहा है। इस पर भी निगरानी होनी चाहिए। कहीं भी दुकानों पर रेट चार्ट नहीं लगाया गया है। किसानों को मनमाने दर पर खाद बेचा जा रहा है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का जो चयनित वार्ड है वहां नल जल सुचारू रूप से नहीं चल रहा है। यह विभाग की घोर लापरवाही है। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी को सदस्य हितेंद्र सिंह एवं चंद्र भूषण ठाकुर तथा सभी सदस्यों ने उनके कार्य के प्रति लापरवाही की घोर निंदा करते हुए पशुओं में फैले महामारी में अपने कार्य को जिम्मेवारी पूर्वक निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि किसानों के मवेशियों को उचित ईलाज मिल सके। अंचलाधिकारी पीरो, सीडीपीओ पीरो, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पीरो, चिकित्सा प्रभारी पीरो, लोक स्वास्थ्य विभाग के कनीय अभियंता और कल्याण पदाधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए। इस कारण इन विभागों की समीक्षा नहीं हो पाई। बैठक में उपस्थित सदस्यों में उपाध्यक्ष रोहित वर्मा, सदस्य नथुनी पंडित, अवध कुशवाहा, सुनील, मोहम्मद अनवर हुसैन, सुनीता देवी, श्रीनिवास साह, गुलजारो देवी, सोनू पांडे, अमरचंद राम, चंद्र भूषण ठाकुर, गिरजानंद यादव और हितेंद्र सिंह उपस्थित रहे। शेष सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम भी उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:जिला आपूर्ति पदाधिकारी,गुलाम समदानी ने जमुआ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न राइस मिलों का निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

प्रसिद्ध व्यवसाई विष्णु गोयनका के निधन पर शोक सभा आयोजित ।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के बन्नू मैदान में आयोजित “नारी शक्ति महोत्सव” में प्रतिभाग किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अहमदाबाद नगर निगम, अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण और साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 06 दिसंबर 25

rktvnews

कपिवा ने आयुर्वेद को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में 50 करोड़ रुपये का इनोवेशन फंड लॉन्च किया।

rktvnews

Leave a Comment