RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर:कारीसाथ स्टेशन के पास लोकमान्य स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में लगी आग का मुआयना करने पहुंचे भाजपा के नेता।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 27 मार्च।होली की देर रात को कारीसाथ स्टेशन के पास लोकमान्य स्पेशल ट्रेन की एक एसी बोगी में आग लगने की दुर्घटना हुई जिसमें बोगी पूरी तरह जल गया था का आज मुआयना करने पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिंह,अखिलानंद ओझा और जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ।
दुर्घटना स्थल पर पहुंचक कर नेताओं ने जले हुए बोगी का मुआयना किया।रेलवे पदाधिकारियों से घटना के बारे मे जानकारी प्राप्त की।ग्रामीण जनता से भी पुछताछ कर दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की।नेताओं ने कहा कि होली का समय होने के कारण ट्रेन मे यात्रियों की भीड़ कम थी,जिससे बड़ी दुर्घटना टल गयी। आधी रात को हुए दुर्घटना मे यात्रियों ने ट्रेन से कुदकर जान बचायी और ग्रामीण जनता द्वारा यात्रियों को मदद की गई, जो सराहनीय है।रेलवे प्रशासन दुर्घटना का कारण का पता लगा रही है।

Related posts

पूर्वी चंपारण:कैंडल मार्च निकालकर लोगों को किया गया जागरूक।

rktvnews

भोजपुर : विश्व रेड क्रॉस दिवस पर “मानवता की ओर” विषयक गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

जिला जयपुर में वर्ष 2024 में मकर संक्रांति एवं शीतला अष्टमी का रहेगा स्थानीय अवकाश।

rktvnews

सिवान:महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु मौन सभा का आयोजन।

rktvnews

दुमका:EF का शत-प्रतिशत वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं तीन प्रखंडों के बीडीओ सम्मानित।

rktvnews

देवघर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment